एटा (अलीगंज) : शिक्षा के माध्यम ने बदल दी क्षेत्र की तस्वीर, टॉपटेन सूची में बनाया स्थान, क्षेत्र मे हर्ष की लहर

Summary :

Etah Aliganj News: अपराध जगत में कुख्यात रहे एटा के अलीगंज क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र मे मिल रही सफलता से बदल रहा परिवेश, जनपद एटा की तहसील अलीगंज का नाम सदैव सुर्खियों में रहा है। वर्ष 1980 से 1990 के दशक के दौरान ये क्षेत्र डाकुओं के प्रभाव क्षेत्र के रूप मे जाना जाता था, यहां राजनैतिक वर्चस्व के लिए विरोधी नेताओं की हत्या होना आम बात बन चुकी थी, पर देश और प्रदेश की बदलती राजनैतिक परिस्थितियों के चलते यहां भी बदलाव हुआ है अब क्षेत्र मे शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल है आवागमन की सुविधाएं भी बेहतर…

Etah Aliganj News: अपराध जगत में कुख्यात रहे एटा के अलीगंज क्षेत्र को शिक्षा के क्षेत्र मे मिल रही सफलता से बदल रहा परिवेश, जनपद एटा की तहसील अलीगंज का नाम सदैव सुर्खियों में रहा है। वर्ष 1980 से 1990 के दशक के दौरान ये क्षेत्र डाकुओं के प्रभाव क्षेत्र के रूप मे जाना जाता था, यहां राजनैतिक वर्चस्व के लिए विरोधी नेताओं की हत्या होना आम बात बन चुकी थी, पर देश और प्रदेश की बदलती राजनैतिक परिस्थितियों के चलते यहां भी बदलाव हुआ है अब क्षेत्र मे शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल है आवागमन की सुविधाएं भी बेहतर हो गई है.

बीते 2 वर्षों से यहां के शिक्षण संस्थाओं में छात्र छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और जनपद की टॉप टेन सूची में स्थान लाकर अपने परिवार, विधालय और क्षेत्र के नाम को सुर्खियों में लाने का अवसर दिया है. सी बी एस ई बोर्ड का परिणाम घोषित होने के बाद सफल हुए मेघावी छात्र छात्राओं ने अपने भविष्य के लक्ष्य बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय अपने विधालय के अध्यापकों और माता-पिता को दिया, जी डी इंटरनेशनल स्कूल से छात्रा काजल सिंह पुत्री विक्रम यादव ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान, और तहसील में पहला स्थान प्राप्त कर अपने परिवार को गौरवान्वित किया है.

वहीं मंगलेश्वर प्रताप पुत्र विक्रम प्रताप सिंह (राजन) ने टॉप टेन सूची में 93 फीसदी अंक पाए हैं, स्तुति गुप्ता जिन्होंने एस पी एस इंटरनेशनल से शिक्षा ग्रहण कर 94 फीसदी अंक पाए हैं पंजाब केसरी रिपोर्टर ने इन प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं से सीधी बात कर उनके लक्ष्य और सपनों की जानकारी ली, काजल सिंह ने बताया कि वो सिविल सर्विसेज की तैयारी करेगी और देश सेवा के लिए जीवन को समर्पित करेगी,वही विक्रम प्रताप सिंह का पहला लक्ष्य शूटिंग में नेशनल और इंटरनेशनल मैडल हासिल करना है साथ ही साथ सिविल सर्विसेज की भी तैयारी करना बताया, स्तुति गुप्ता इनकम टैक्स अफसर बनना चाहती है.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।