Dhurandhar को जवाब देने आई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ की निकली हवा, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस से हटने पर हुई मजबूर

Summary :

Mera Lyari Film Response: पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ को लेकर काफी समय से ये उम्मीद जताई जा रही थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। कहा जा रहा था कि यह फिल्म पाकिस्तान की तरफ से ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का जवाब है। लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज़ हुई, इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी बुरा रिस्पॉन्स मिला। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत बेहद कमजोर रही और पहले दिन ही इसे कई थिएटर्स से हटा दिया गया। Mera Lyari Tickets: सिर्फ 22 टिकट बिकी, थिएटर ने हटाया फिल्म   मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मेरा ल्यारी’ 8 मई को रिलीज़ हुई…

Mera Lyari Film Response: पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ को लेकर काफी समय से ये उम्मीद जताई जा रही थी कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। कहा जा रहा था कि यह फिल्म पाकिस्तान की तरफ से ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ का जवाब है। लेकिन जैसे ही फिल्म रिलीज़ हुई, इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी बुरा रिस्पॉन्स मिला। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत बेहद कमजोर रही और पहले दिन ही इसे कई थिएटर्स से हटा दिया गया।

Mera Lyari Tickets: सिर्फ 22 टिकट बिकी, थिएटर ने हटाया फिल्म

Mera Lyari Film Response
Mera Lyari Film Response (Source: Social Media)

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मेरा ल्यारी’ 8 मई को रिलीज़ हुई थी। हालांकि फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिला और पहले दिन केवल 22 टिकट ही बिकीं। इतनी कमजोर ओपनिंग के बाद कई थिएटर्स ने फिल्म को हटाने का फैसला किया। इसके साथ ही फिल्म सोशल मीडिया पर भी ट्रोलिंग का शिकार हुई, फिल्म की कहानी ल्यारी की एक लड़की के संघर्ष पर आधारित थी। जो वहां की कन्जर्वेटीव सोच के खिलाफ खड़ी होती है। लेकिन फिल्म ऑडियंस के साथ जुड़ नहीं पाई और उम्मीद के मुताबिक धमाल नहीं मचा सकी।

Dhurandhar Film: ‘धुरंधर’ की कमाई के आगे फीकी पड़ी ‘मेरा ल्यारी’

Mera Lyari Film Response
Mera Lyari Film Response (Source: Social Media)

इस मौके पर अगर ‘धुरंधर’ की बात करें तो यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज़ हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। पहला पार्ट: दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुआ, इसने दुनियाभर में 1300 करोड़ की कमाई की। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर हैं और इसमें अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे बड़े कलाकार नजर आए।

Mera Lyari Film Response
Mera Lyari Film Response (Source: Social Media)

वहीं दूसरा पार्ट: 19 मार्च 2026 को रिलीज़ हुआ और ये अभी भी थिएटर्स में शानदार कमाई कर रहा है। इस पार्ट ने अब तक 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में रणवीर सिंह इंडियन स्पाई के रोल में हैं, जिनका नाम हमजा है। वहीं, सारा अर्जुन उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आईं हैं। राकेश बेदी का रोल भी दर्शकों के लिए एक अलग सा सरप्राइज बनकर सामने आया था।

Mera Lyari Film Response: बाप से पंगा लेना पड़ा भारी

Mera Lyari Film Response
Mera Lyari Film Response (Source: Social Media)

ऐसे में ये साफ समझ आता है कि बाप हमेशा बाप ही होता है और बेटे को उनसे आगे निकलने के बारे में ख्वाब नहीं देखना चाहिए। क्योंकि पाकिस्तान का ‘धुरंधर’ को ये जवाब धरा का धरा ही रह गया। जहां ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया और दर्शकों का दिल जीता, वहीं ‘मेरा ल्यारी’ को खराब रिस्पॉन्स के चलते पहले ही दिन थिएटर्स से हटाना पड़ा। इस तरह पाकिस्तान की इस फिल्म की उम्मीदें बुरी तरह पानी में मिल गईं।

Read More: Welcome To The Jungle के टीजर ने मचाया धमाल, सबसे हटकर दिखी अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की कॉमेडी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।