Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ऑफिशियल टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को अब कॉमेडी, मस्ती और जबरदस्त एंटरटेनमेंट की झलक देखने को मिल गई है। टीजर में अक्षय कुमार के साथ पूरी स्टारकास्ट का मजेदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
Welcome To The Jungle News: रिलीज होते ही चर्चा में आया टीजर
फिल्म का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। लगभग 1 मिनट 30 सेकंड लंबे इस वीडियो में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और अफरा-तफरी का भरपूर तड़का देखने को मिला है। टीजर की शुरुआत अक्षय कुमार के मजेदार डायलॉग से होती है, जिसमें वह कहते हैं, “सूचना- इस फिल्म में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, सिवाय कुछ घोड़ों के… और हम गधों के।” अक्षय का यह डायलॉग आते ही टीजर में हंसी का सिलसिला शुरू हो जाता है।
Akshay Kumar: अक्षय-सुनील की जोड़ी ने फिर जीता दिल

टीजर में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों को हंसाने में कामयाब नजर आ रही है। एक सीन में सुनील शेट्टी अक्षय पर गोली चलाते हुए पूछते हैं, “तू मरता क्यों नहीं?” जिस पर अक्षय मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं कि, “मैं मरने में जान डाल रहा हूं।” यह डायलॉग सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
Welcome To The Jungle Teaser: कॉमेडी से भरपूर है फिल्म

टीजर देखकर साफ है कि फिल्म में हर पल कॉमिक ट्विस्ट और मजेदार घटनाएं देखने को मिलेंगी। फिल्म पूरी तरह फैमिली एंटरटेनर नजर आ रही है, जिसमें हंसी-मजाक के साथ भरपूर ड्रामा और मस्ती भी शामिल है। ‘वेलकम टू द जंगल’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी स्टारकास्ट है। फिल्म में कुल 34 कलाकार नजर आने वाले हैं। मुख्य कलाकारों में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और राजपाल यादव जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं।
Release Date Of Welcome To The Jungle: कब रिलीज होगी फिल्म?

अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और फिरोज ए. नाडियाडवाला ने मिलकर किया है। टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ दर्शकों के लिए कॉमेडी और मनोरंजन का बड़ा पैकेज साबित होने वाली है।
Read More: Politics में क्यों नहीं आना चाहते Diljit Dosanjh?, US Citizenship लेने के बाद बदल गए सिंगर के सुर!


Download Android App
Download iOS App




