Diljit Dosanjh on Politics: पंजाबी सिंगर और एक्टर Diljit Dosanjh को लेकर इन दिनों कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि उन्होंने साल 2022 में अमेरिका की नागरिकता ले ली थी और उसी साल सितंबर से वो अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे हैं। इसमें ये भी कहा गया है कि अब वो भारतीय नागरिक नहीं हैं और भारत आने के लिए ई-वीजा का इस्तेमाल करते हैं।
Diljit Dosanjh News: कब जारी हुआ था आखरी भारतीय पासपोर्ट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में मुंबई से जारी हुआ था। इससे पहले उनका एक पासपोर्ट जाम्बिया में भी जारी हुआ था। इसके अलावा यह भी दावा किया गया है कि उनकी पत्नी संदीप कौर अमेरिकी नागरिक हैं और उन्होंने अमेरिका में एक घर का पता अपने रहने के ठिकाने के तौर पर दिया था।
Diljit Dosanjh In Politics: क्या राजनिती में आएंगे दिलजीत?

इन खबरों के बीच कुछ लोगों ने ये भी चर्चा शुरू की है कि वो पंजाब की राजनीति में आ सकते हैं। क्योंकि एक सीविल सोसाइटी ग्रुप ने उनसे राजनीति में आने की अपील की थी, जिसे उन्होंने साफ तौर पर खारिज कर दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा था कि वो सिर्फ अपने एंटरटेनमेंट करियर में खुश हैं। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने भी रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ राजनीतिक दल सेलिब्रिटीज को राजनीति में लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दिलजीत ने खुद साफ कर दिया है कि वो राजनीति में नहीं आना चाहते।
Diljit Dosanjh on Politics: क्या खालिस्तानी समर्थक हैं दिलजीत

रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि भारतीय नागरिकता कानून के अनुसार, किसी विदेशी नागरिक को भारतीय नागरिक बनने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होती हैं, जैसे लंबे समय तक भारत में रहना आदि। इसके अलावा, कुछ अंतरराष्ट्रीय कॉन्सर्ट्स के दौरान दिलजीत के शो को लेकर विवाद की खबरें भी आई थीं। बताया गया था कि कुछ जगहों पर खालिस्तान समर्थक झंडे दिखाए जाने पर उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे शो में बाधा न डालें। बाद में उन्होंने कहा कि उनके शो को लेकर कई गलत और फर्जी बातें फैलाई जा रही हैं और वह अपने फैंस के साथ किसी तरह की परेशानी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Diljit Dosanjh Canada tour: कनाडा टूर के दौरान क्या हुआ था?

हालांकि कई बार खालिस्तानी झंडे उनके कॉन्सर्ट में देखे जे चुके हैं, लेकिन दिलजीत दोसांझ ने एक भी बार उनका समर्थन नहीं किया है। पर कई इंटरव्यूज में वो ऐसी हरकतें कर देते हैं, जिससे ये बात साफ होने लगती है कि वो कही ना कही खालिस्तान का समर्थन करते हैं। जैसे कि हाल ही में जब वो अपने कनाडा टूर के लिए गए थे, तब वहां एक शो में उन्होंने ये कहा था कि वो पंजाब से है और पूरे शो के दौरान उनके मुंह से एक बार भी ये नहीं निकला कि वो एक भारतीय नागरिक है।


Download Android App
Download iOS App




