HBSE 10th Result 2026 Out : हरियाणा बोर्ड के 10वीं के छात्रों का रिजल्ट हुआ जारी, 90 प्रतिशत पास, जानिए कैसे करें चैक

Summary :

HBSE 10th Result 2026 Out : आखिरकार हरियाणा बोर्ड के 10वीं के छात्रों का इन्तजार ख़त्म हुआ. बता दें बोर्ड ने 10 वीं के एग्जाम में शामिल कुल 2,76,640 परीक्षार्थी छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसे आज गुरुवार 14 मई को घोषित किया गया है. छात्रों का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है. इस साल हरियाणा बोर्ड से पासआउट छात्रों की संख्या लगभग 90 प्रतिशत रहा. इसे लेकर हरियाणा बोर्ड ने सूची जारी की है. बता दें इस बार हरियाणा बोर्ड से 10वीं में छात्रा ने टॉपर पोजीशन में परचम लहराया है. बता दें भिवानी की छत्ता दीपिका ने…

HBSE 10th Result 2026 Out : आखिरकार हरियाणा बोर्ड के 10वीं के छात्रों का इन्तजार ख़त्म हुआ. बता दें बोर्ड ने 10 वीं के एग्जाम में शामिल कुल 2,76,640 परीक्षार्थी छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इसे आज गुरुवार 14 मई को घोषित किया गया है. छात्रों का रिजल्ट काफी बेहतर रहा है.

इस साल हरियाणा बोर्ड से पासआउट छात्रों की संख्या लगभग 90 प्रतिशत रहा. इसे लेकर हरियाणा बोर्ड ने सूची जारी की है. बता दें इस बार हरियाणा बोर्ड से 10वीं में छात्रा ने टॉपर पोजीशन में परचम लहराया है. बता दें भिवानी की छत्ता दीपिका ने 499 अंक हासिल किए हैं.

बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने छात्रों का परिणाम की घोषणा की है. उनके रिजल्ट घोषित करने के बाद लिंक एक्टिव हो गया है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट bseh.org.in पर रोल नंबर (Roll Number) की मदद से चेक कर सकते हैं. यहां हम आपको इसका पूरा प्रोसीजर बता रहे हैं –

यह भी पढ़ें – Delhi में निर्भया जैसा कांड, चलती बस में 2 घंटे तक महिला के साथ गैंगरेप फिर बीच सड़क पर फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार

How to Check HBSE Result 2026: इन स्टेप्स को करें फॉलो

HBSE 10th Result 2026 Out
HBSE 10th Result 2026 Out

स्टेप 1- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले अपने गूगल पर bseh.org.in (HBSE 10th scorecard link) सर्च करे

स्टेप 2- सामने एक विंडो ओपन होगी, जिसमें ‘HBSE 10th Result 2026’ का लिंक होगा, इस लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3- इसके बाद रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.

स्टेप 4- डिटेल भरने के बाद नीचे एक कैप्चा कोड सामने दिखेगा, उसे सही सही भरें.

स्टेप 5- दूसरी विंडो ओपन होते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.

स्टेप 6- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंटआउट ले सकते हैं.

Haryana Class 10th Result Out: कुल 89.60% बच्चे पास

बता दें इस बार हरियाणा बोर्ड 10वीं के परिणाम काफी सुखद रहे हैं. परीक्षा देने वाले कुछ छात्रों में 89.60 प्रतिशत पास हुए हैं. हालांकि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 70.02% दर्ज किया गया. इस परीक्षा में नियमित श्रेणी में कुल 2,76,640 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2,47,860 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 6,201 परीक्षार्थियों को एसेंशियल रिपीट श्रेणी में रखा गया है.

HBSE 10th Scorecard: नीचे विवरण देखें

  • नीचे पास हुए छात्रों का प्रतिशत दिया गया है.
  • कुल पास प्रतिशत (नियमित) 89.60%
  • स्वयंपाठी पास प्रतिशत 70.02%
  • कुल परीक्षार्थी (नियमित) 2,76,640
  • उत्तीर्ण परीक्षार्थी 2,47,860
  • एसेंशियल रिपीट 6,201

यह भी पढ़ें – Haryana Nikay Chunav 2026: हरियाणा निकाय चुनावों में BJP की प्रचंड जीत पर मंत्री गौरव गौतम ने दी बधाई

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।