Delhi में निर्भया जैसा कांड, चलती बस में 2 घंटे तक महिला के साथ गैंगरेप फिर बीच सड़क पर फेंका, 2 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Bus Gangrape Case

Delhi Bus Gangrape Case: राष्ट्रीय राजधानी में एक ऐसी घटना घटी है, जिससे पूरे शहर का सिर शर्म से झुक गया है। दिल्ली के रानी बाग इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। स्लीपर बस में 30 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह देर रात फैक्ट्री से काम कर घर लौट रही थी. इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े एक युवक से टाइम पूछी, लेकिन कुछ ही मिनट में उसकी जिंदगी डर और दर्दनाक दर्द से भर गई। महिला ने बताया कि युवक ने उसे चलती बस में अंदर की तरफ खींच लिया और अंदर बैठे लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।

यह भी पढ़े:  UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 56 लोगों की मौत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Nangloi Bus Gangrape Case: नांगलोई तक घूमती रही बस

Delhi Bus Gangrape Case (credit-sm)

बता दें कि जिस बस में यह कांड हुआ है, वह बस बिहार में रजिस्टर्ड है और शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस दिल्ली-बिहार रूट पर चलती है। बस का नंबर BR 28P 3941 है। इस घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि नारंगी और काले रंग की स्लीपर बस में मेरे साथ गैंगरेप हुआ है। पीड़िता पीतमपुरा की रहने वाली है। मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। सोमवार रात को उसके साथ ऐसी घटना हुई। पीड़िता ने बताया कि बस के अंदर उसके साथ दो लोगों ने बार-बारी से रेप किया। वह बार-बार मदद के लिए चीखती रही, लेकिन उसे कोई सहायता नहीं मिली।

Rani Bagh incident: डॉक्टरों की रिपोर्ट से कई चौंकाने वाले खुलासे

पीड़िता ने आगे बताया कि इस घटना को अंजाम देने के दौरान बस दो घंटे तक घूमती रही। घटना सात किलोमीटर दूर नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास तक चलती रही। मन भर जाने के बाद दरिंदों ने खून से लथपथ पीड़िता को रात करीब 2 बजे सड़क पर फेंककर फरार हो गया। राक्षसों के चंगुल से बच निकलने के बाद, पीड़िता ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि की कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था।

Moving Bus Assault Delhi: ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

Delhi Bus Gangrape Case (credit-sm)

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के अनुसार, ड्राइवर और हेल्पर उसे खींचकर बस के अंदर ले गए, फिर उसके साथ बलात्कार किया और उसे बाहर फेंक दिया।

यह भी पढ़े: Bihar में 7 बजते ही आधे घंटे के लिए छाएगा अंधेरा, मिडिल ईस्ट जंग के बीच Blackout की बड़ी तैयारी; इन जिलों में बजेगा सायरन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।