Bihar में 7 बजते ही आधे घंटे के लिए छाएगा अंधेरा, मिडिल ईस्ट जंग के बीच Blackout की बड़ी तैयारी; इन जिलों में बजेगा सायरन

Summary :

Blackout Mock Drill in Bihar: मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत सरकार की तैयारी भी तेज है। इस बीच बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, कि राज्य के कुछ जिलों में आज गुरुवार, शाम 7 बजे ब्लैकआउट संबंधी मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। यह मॉकड्रिल पटना समेत राज्य के छह जिले किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया तथा कटिहार में आज शाम 7 बजे सायरन बजते ही अंधेरा छाएगा. Blackout Mock Drill News: सायरन बजते ही कट जाएगी बिजली बता दें कि पूरे 15 मिनट तक 7 बजे सायरन बजते ही अंधेरा छाएगा. इस दौरान लोगों से अपने घरों, दुकानों…

Blackout Mock Drill in Bihar: मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत सरकार की तैयारी भी तेज है। इस बीच बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है, कि राज्य के कुछ जिलों में आज गुरुवार, शाम 7 बजे ब्लैकआउट संबंधी मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। यह मॉकड्रिल पटना समेत राज्य के छह जिले किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया तथा कटिहार में आज शाम 7 बजे सायरन बजते ही अंधेरा छाएगा.

Blackout Mock Drill News: सायरन बजते ही कट जाएगी बिजली

Blackout Mock Drill in Bihar (credit-sm)

बता दें कि पूरे 15 मिनट तक 7 बजे सायरन बजते ही अंधेरा छाएगा. इस दौरान लोगों से अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद रखने को कहा गया है. यह मॉक ड्रिल राज्य के 6 जिलों में किया जाएगा. पुलिस प्रशासन ने इस अभ्यास के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसको देखते हुए पटना जिलाधिकारी ने बताया है कि यह सिर्फ आपदा और हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एक अभ्यास है, इसलिए किसी भी लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. इस दौरान सड़कों पर चल रही गाड़ियों को भी रोक दिया जाएगा, जिससे इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम की सही से जांच हो सके.

Also Read: भारत में कुछ बड़ा होने वाला है! पहली बार PM Modi के काफिले में दिखीं सिर्फ 2 गाड़ियां; आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?

Blackout Mock Drill News Update: जिलाधिकारियों ने की जनता से अपील

Blackout Mock Drill in Bihar (credit-sm)

बता दें कि जिला अधिकारी ने साफ शब्दों के कहा है कि यह अभ्यास राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को देखते हुए किया जा रहा है. आम लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें और मॉक ड्रिल को गंभीरता से लेते हुए पुलिस-प्रशासन की मदद करें. अधिकारियों के मुताबिक, ऐसे मॉकड्रिल समय-समय पर किए जाते हैं, ताकि किसी वास्तविक संकट की स्थिति में हम उससे निपटने के लिए तैयार रहे।

Mock Drill in 6 districts of Bihar: इन जिलों में ब्लैकऑउट

क्रम संख्या जिला
1 पटना
2 किशनगंज
3 बेगूसराय
4 पूर्णिया
5 अररिया
6 कटिहार

मॉकड्रिल का असली मकसद क्या है?

  1. आपात स्थिति की तैयारी – लोगों को आग, भूकंप या अन्य दुर्घटनाओं में सही तरीके से स्थिति को नियंत्रण में रखना।
  2. सुरक्षा प्रक्रिया – यह जांचना कि स्कूल, ऑफिस या संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था सही तरीके से काम कर रही है या नहीं।
  3. घबराहट कम करना – असली आपदा में लोगों को शांत रहकर सही कदम उठाने की आदत बन जाती है।

Civil Defence Mock Drill: बिहार में अब तक कब-कब हुए मॉकड्रिल?

क्रम संख्या तिथि स्थान अवधि विवरण
1 14 मई 2026 पटना समेत 6 जिले (पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, बेगूसराय) 15 मिनट (19:00–19:15) ब्लैकआउट मॉकड्रिल
2 7 मई 2025 पटना, बेगूसराय, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया 10 मिनट (19:00–19:10) ब्लैकआउट मॉकड्रिल
3 मई 2025 (अन्य) 7 प्रमुख शहर (विवरण उपलब्ध नहीं) उल्लेख नहीं क्रैश ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन

Also Read: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 56 लोगों की मौत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।