PM Modi Convoy size reduction: पहली बार पीएम मोदी के काफिले में मात्र दो गाड़ियां दिखी, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों के अंदर खलबली मच गई। आखिर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इतनी ढील क्यों? कल यानी बुधवार को राजधानी दिल्ली की सड़कों पर ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने लोगों को एक पल के लिए चौंका दिया।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारी काफिले की बजाय मात्र दो गाड़ियों के साथ सफर करते दिखे। अपने काफिले में वो सिर्फ दो गाड़ियों को लेकर पीएमओ भी पहुंचे। ऐसे में यह बदलाव आम लोगों के लिए काफी अलग और ध्यान खींचने वाला था। इससे यह भी संकेत मिलता है कि PM मोदी का काफिला यह इशारा कर रहा है कि देश में कुछ महत्वपूर्ण होने वाला है।
Also Read: PM की अपील पर योगी सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, मंत्रियों के काफिले में 50% कटौती, 2 दिन WFH…
PM Modi Convoy Size Reduction: आमतौर पर कैसा होता है PM का काफिला?

बता दें कि पहले प्रधानमंत्री के काफिले में करीब 12 से 15 गाड़ियां शामिल होती थीं। जिसमें बुलेटप्रूफ कार, SUV, सुरक्षा एस्कॉर्ट, जैमर और एम्बुलेंस जैसी कई गाड़ियां शामिल होती हैं। लेकिन इस बार पहली बार ऐसा हुआ कि पीएम मोदी के काफिले में सिर्फ एक रेंज रोवर और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ही दिखाई दी।
सुरक्षा में कोई कमी नहीं की गई
हालांकि पीएम मोदी का काफिला काफी छोटा दिखा, लेकिन सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं देखी गई है। SPG ने सभी जरूरी सुरक्षा नियमों को देखते हुए ही यह फैसला लिया है। यह कदम सिर्फ व्यवस्था को आसान और बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।
क्यों घटाया गया PM का काफिला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बदलाव का मकसद ईंधन की बचत करना और लोगों को सादगी व टिकाऊ जीवनशैली अपनाने का एक आसान और खास संदेश देना है। मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव को देखते हुए पीएम मोदी लगातार लोगों से कई अपील कर रहे हैं। जिसमें एक तेल की खपत कम करने की भी अपील है। ऐसे में बढ़ती तेल कीमतों और वैश्विक तनाव के बीच मोदी सरकार फ्यूल सेविंग पर अधिक जोर देते हुए अपने काफिले में कम से कम गाड़ियों के इस्तेमाल का नियम बनाया है।
Also Read: ‘बैठकें होंगी Online, ई-वाहनों का यूज’ PM Modi की अपील के बाद Maharashtra सरकार का फैसला


Download Android App
Download iOS App




