PM मोदी की 7 अपीलों के बाद केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी किया जनता से ध्यान देने का अनुरोध

Summary :

Ashwini Vaishnaw Backs PM Modi Appeal : प्रधानमंत्री मोदी ने कल तेलंगाना के सिकंदराबाद में अपना संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने ईरान युद्ध के बढ़ते तनाव के चलते भारत समेत विश्व में पड़ रहे तेल संकट पर अपनी बात रखी. वहीं इस संबोधन में उन्होंने देश की जनता से तेल बचाने, WFH समेत 7 अपील कीं. पीएम मोदी की अपील का समर्थन करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी लोगों से इन पर ध्यान देने का अनुरोध किया. सोमवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पश्चिम एशिया में संकट का सुलझना अभी दूर की…

Ashwini Vaishnaw Backs PM Modi Appeal : प्रधानमंत्री मोदी ने कल तेलंगाना के सिकंदराबाद में अपना संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने ईरान युद्ध के बढ़ते तनाव के चलते भारत समेत विश्व में पड़ रहे तेल संकट पर अपनी बात रखी. वहीं इस संबोधन में उन्होंने देश की जनता से तेल बचाने, WFH समेत 7 अपील कीं. पीएम मोदी की अपील का समर्थन करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी लोगों से इन पर ध्यान देने का अनुरोध किया.

सोमवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पश्चिम एशिया में संकट का सुलझना अभी दूर की बात है. ऐसे में सभी भारतीयों को प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर ध्यान देना चाहिए और जितना हो सके उतना सहयोग करना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भले ही भारत जैसे देश पश्चिम एशिया के हालात के लिए जिम्मेदार नहीं है, लेकिन इसका असर हमारे ऊपर भी पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि दुनिया अभी बहुत ही ज्यादा उथलपुथल वाले दौर से गुजर रही है.

Also Read: ‘दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती…,’ Somnath में PM Modi के संबोधन की 5 बड़ी बातें

पश्चिम एशिया में अभी शांति नहीं : केंद्रीय मंत्री

Ashwini Vaishnaw Backs PM Modi Appeal
Ashwini Vaishnaw Backs PM Modi Appeal

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “पश्चिम एशिया में युद्ध विराम अभी दूर की कौड़ी लग रहा है. ऐसे में हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह सरकार द्वारा किए जा रहे इस प्रयास में अपनी भूमिका को निभाए. मैं आप सभी से प्रधानमंत्री की राष्ट्र के नाम की अपील पर ध्यान देने का अनुरोध करता हूं. अपने घरों और व्यवसायों में जितना हो सके उतना अच्छा करने की कोशिश करें.”

बता दें प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद से अपीलों को लेकर चर्चा तेज होने लगी है. ऐसे में कई आंकलन सामने आ रहे हैं. गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री की तरफ से यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से तेल को बचाने और सोने को कम खरीदने समेत सात अपील की थीं. प्रधानमंत्री ने तर्क दिया था कि इससे भारत के विदेश मुद्रा भंडार पर पड़ने वाले असर को कम किया जा सकता है.

Ashwini Vaishnaw Backs PM Modi Appeal: पीएम मोदी ने किया था आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने कल पूरे देश से अपील की कि पश्चिम एशिया संकट की वजह से पूरी दुनिया आर्थिक संकट से जूझ रही है. उन्होंने बताया कि भारत भी इसके प्रभाव में है. ऐसे में सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मेट्रो, बस और ट्रेन का इस्तेमाल करने की अपील की गई. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लोगों ने कोरोना काल के दौरान ऐसे नियमों का पालन किया था इसलिए ऐसा करना मुश्किल नहीं होगा.

यह भी पढ़ें – राहुल गांधी भारतीय राजनीति के सबसे ‘रिजेक्टेड माल’ : सीएम फडणवीस

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।