Israel Lebanon Border Tension: Israel और Lebanon के बीच फिर बढ़ा तनाव, हिज्बुल्ला के ड्रोन अटैक में मारा गया रिजर्व सैनिक!

Summary :

Israel Lebanon Border Tension: मिडिल ईस्ट में इजरायल और लेबनान के बीच तनाव एक बार फिर गहराता जा रहा है। दरअसल हिज्बुल्ला की तरफ से ड्रोन हमले किए गए हैं। इसके बाद इजरायली सेना (IDF) ने जानकारी दी है कि हिज्बुल्ला के ड्रोन हमले में एक रिजर्व सैनिक की मौत हो गई। इस घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। लगातार हो रहे ड्रोन और रॉकेट हमलों ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। इजरायली सेना के अनुसार, रिजर्व सार्जेंट मेजर अलेक्जेंडर ग्लोवान्योव उत्तरी सीमा क्षेत्र में तैनात थे। इसी दौरान लेबनान की…

Israel Lebanon Border Tension: मिडिल ईस्ट में इजरायल और लेबनान के बीच तनाव एक बार फिर गहराता जा रहा है। दरअसल हिज्बुल्ला की तरफ से ड्रोन हमले किए गए हैं। इसके बाद इजरायली सेना (IDF) ने जानकारी दी है कि हिज्बुल्ला के ड्रोन हमले में एक रिजर्व सैनिक की मौत हो गई। इस घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है। लगातार हो रहे ड्रोन और रॉकेट हमलों ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। इजरायली सेना के अनुसार, रिजर्व सार्जेंट मेजर अलेक्जेंडर ग्लोवान्योव उत्तरी सीमा क्षेत्र में तैनात थे। इसी दौरान लेबनान की ओर से आए ड्रोन ने सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया। धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमला उस समय हुआ जब सेना की रिजर्व यूनिट ऑपरेशन में व्यस्त थी। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह हमला हिज्बुल्ला की ओर से किया गया। हालांकि संगठन की तरफ से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Also Read: मिडिल ईस्ट में शुरू हो गई जंग, ईरान ने UAE पर दागी क्रूज मिसाइलें और ड्रोन, 3 भारतीय घायल

Israel Lebanon Border Tension: दो दिन पहले भी हुआ था हमला

Israel Lebanon Border Tension
Israel Lebanon Border Tension

इससे पहले शनिवार को भी सीमा के पास ड्रोन हमला हुआ था। श्लोमी इलाके में हुए FPV ड्रोन अटैक में तीन इजरायली रिजर्व सैनिक घायल हो गए थे। इनमें एक सैनिक की हालत गंभीर बताई गई थी, जबकि एक अधिकारी और दूसरा जवान मामूली रूप से घायल हुए थे। घायलों को Galilee Medical Center में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल सैनिक की सर्जरी की गई और उसकी हालत स्थिर है। बाकी दो सैनिकों के इलाज की भी तैयारी की जा रही है।

Israel Lebanon Border: संघर्ष-विराम तोड़ने का आरोप

इजरायल ने इस हमले को संघर्ष-विराम समझौते का उल्लंघन बताया है। सेना का कहना है कि हिज्बुल्ला लगातार ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे सीमा पर खतरा बढ़ता जा रहा है। इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, FPV ड्रोन अब युद्ध में बड़ी चुनौती बन चुके हैं। ये छोटे और तेज़ ड्रोन आसानी से सैन्य ठिकानों तक पहुंच सकते हैं। इन्हें रोकने के लिए सेना ने सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षा सिस्टम और एयर डिफेंस यूनिट तैनात की हैं।
सीमा पर लगातार बढ़ रहे हमले

गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच तनाव लगातार बढ़ा है। पिछले कुछ महीनों में सीमा पर ड्रोन, रॉकेट और मिसाइल हमलों की घटनाएं तेज हुई हैं। कई बार दोनों पक्षों की ओर से जवाबी कार्रवाई भी की गई है। इजरायली सेना ने साफ कहा है कि वह किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ा रही हैं ताकि भविष्य में ऐसे हमलों को रोका जा सके।

Hezbollah Israel Conflict: क्षेत्रीय तनाव को लेकर बढ़ी चिंता

एक्सपर्ट का मानना है कि अगर सीमा पर इसी तरह हमले जारी रहे तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। पहले से ही गाजा युद्ध के कारण मध्य पूर्व में तनाव बना हुआ है। ऐसे में लेबनान सीमा पर बढ़ती हिंसा पूरे क्षेत्र को बड़े संघर्ष की ओर धकेल सकती है।

इजरायल ने हाल के दिनों में उत्तरी सीमा पर अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती बढ़ाई है। साथ ही एयर डिफेंस सिस्टम को भी मजबूत किया जा रहा है। दूसरी ओर, हिज्बुल्ला की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल सीमा क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और दोनों पक्षों के बीच तनाव कम होने के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।