‘बैठकें होंगी Online, ई-वाहनों का यूज’ PM Modi की अपील के बाद Maharashtra सरकार का फैसला

Summary :

PM Modi Austerity Drive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को हैदरावाद दौरे पर थे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से अपील की। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कामकाज में बड़े बदलाव करने का एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि अब राज्य में कई सरकारी बैठकें ऑनलाइन ली जाएंगी, ताकि समय और खर्च दोनों की बचत हो सके। सरकार ने इस फैसले को लेते हुए आगे बताया कि इस निर्णय से कामकाज तेज होगा और अधिकारियों को बार-बार यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। यह भी पढ़ें: PM मोदी की 7 अपीलों…

PM Modi Austerity Drive: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को हैदरावाद दौरे पर थे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से अपील की। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कामकाज में बड़े बदलाव करने का एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि अब राज्य में कई सरकारी बैठकें ऑनलाइन ली जाएंगी, ताकि समय और खर्च दोनों की बचत हो सके। सरकार ने इस फैसले को लेते हुए आगे बताया कि इस निर्णय से कामकाज तेज होगा और अधिकारियों को बार-बार यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: PM मोदी की 7 अपीलों के बाद केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी किया जनता से ध्यान देने का अनुरोध

PM Modi Austerity Drive: ई-वाहनों को बढ़ावा

Eletronic vehicle (CREDIT-SM)

पीएम मोदी के अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने Eletronic Vehicle यानी ई-वाहनों के इस्तेमाल को भी बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत अब धीरे-धीरे सरकारी विभागों में पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल होंगे। इससे प्रदूषण भी कम होगा और ईंधन की भी खपत कम होगी। सरकार इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम बता रही है।

Maharashtra Govt New Update: पीएम मोदी की अपील का दिखा असर

Maharashtra govt (CREDIT-SM)

हाल ही में पीएम मोदी (Narendra Modi) ने देश की जनता और वहां की सरकार से डिजिटल तरीके अपनाने को कहा है। उन्होंने अपने भाषण में जनता से हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपील भी की थी। इसके बाद सबसे पहले महाराष्ट्र सरकार ने पीएम के अपील के बाद बड़ा फैसला लिया। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में दूसरे राज्य भी Online Meeting और ई-वाहनों के इस्तेमाल को लेकर ऐसे ठोस कदम उठा सकते हैं। भारत सरकार ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के मद्देनज़र जनता से यह अपील जारी की है।

यह भी पढ़ें: ‘बैठकें होंगी Online, ई-वाहनों का यूज’ PM Modi की अपील के बाद Maharashtra सरकार का फैसला

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।