UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 56 लोगों की मौत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Summary :

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने तबाही मचा दी। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कई बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए, कच्चे घर जमींदोज हो गए , घरों की दीवारें गिर गई। इस भारी तबाही में 56 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज में 17, भदोही में 16, फतेहपुर में 9, बदायूं में 5, प्रतापगढ़ में 4, चंदौली। कुशीनगर में 2-2 और सोनभद्र जिले में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने तबाही मचा दी। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कई बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए, कच्चे घर जमींदोज हो गए , घरों की दीवारें गिर गई। इस भारी तबाही में 56 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, प्रयागराज में 17, भदोही में 16, फतेहपुर में 9, बदायूं में 5, प्रतापगढ़ में 4, चंदौली। कुशीनगर में 2-2 और सोनभद्र जिले में 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने से हुए नुकसान पर संज्ञान लिया है और अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर पीड़ितों को राहत देने का आदेश दिया है।

Also Read: Delhi-NCR समेत 16 राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा, 70Km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें ताजा वेदर अपडेट

UP Weather Alert: प्रयागराज में 17 लोगों की मौत

UP Weather Alert
UP Weather Alert (Image- Social Media)

प्रयागराज में बुधवार शाम हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। अलग-अलग स्थानों पर 17 लोगों की मौत हो गई। कई जगह पेड़ गिरने से गाड़ियां दब गई। प्रयागराज के हंडिया, सोरांव, फूलपुर और मेजा इलाके में मौसम ने जमकर कहर बरपाया। हंडियां में 7 लोगों की मौत, फूलपुर में 4, सोरांव में 3 और मेजा में 2 लोगों की मौत हो गई।

फतेहरपुर में 9 लोगों की मौत

फतेहरपुर में भी इस हादसे में 5 महिला सहित 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। कौशांबी जिले की सिराथू तहसील के केसारी गांव में पेड़ की बड़ी डाल टूटकर गिर गई, इसकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तरसौरा गांव में तेज आंधी के बाद लगी भीषण आग से करीब एक दर्जन घर जल गए, जिसमें एक भैंस की भी मौत हो गई।

UP Weather Today: 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी

UP Weather Today
UP Weather Today (Source: Social Media)

मौसम विभाग ने 14 मई को राजधानी लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, प्रयागराज, जौनपुर, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, मैनपुरी, एटा, बुलंदशहर, संभल समेत 38 जिलों में अगले कुछ घाटों के लिए भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

Also Read: Delhi-NCR समेत 16 राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा, 70Km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें ताजा वेदर अपडेट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।