Delhi-NCR समेत 16 राज्यों में आंधी-तूफान का खतरा, 70Km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 14 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है। एक तरफ जहां उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी से हाल बेहाल हैं, दूसरी तरफ पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, असम, नागालैंड समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD ने बताया है कि अगले चार दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में भारी…

Aaj Ka Mausam 14 May 2026: देशभर में मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है। एक तरफ जहां उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी से हाल बेहाल हैं, दूसरी तरफ पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, असम, नागालैंड समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

IMD ने बताया है कि अगले चार दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। खराब मौसम के चलते लोगों को सावधानी बरतने और बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi Weather: हल्की बूंदाबांदी की संभावना

Aaj Ka Mausam 14 May 2026
Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का रुख बार-बार बदल रहा है। 13 मई को दिल्ली के कई इलाकों में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने 14 मई को हल्की बूंदाबांदी होने संभावना जताई है। हालांकि 14 और 15 मई को फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। इसके बाद से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा।

Also Read: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी-तूफान का कहर, 56 लोगों की मौत, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Uttar Pradesh Weather: यूपी में मौसम का तांडव

उत्तर प्रदेश में 14 मई तक मौसम बदला हुआ रह सकता है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, शाहजहांपुर, शामली आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश

Aaj Ka Mausam 14 May 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में भी मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में 14 से 17 मई तक बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रह सकता है। आज, गुरुवार को सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार के लिए भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में न सिर्फ भारी बारिश होगी, बल्कि इसके साथ तेज 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं भी चलेंगी।

Temperature Forecast For 11 Cities: आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 36°C 27°C
जयपुर (Jaipur) 42°C 29°C
नैनीताल (Nainital) 26°C 19°C
पटना (Patna) 35°C 25°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 31°C
शिमला (Shimla) 26°C 17°C
भोपाल (Bhopal) 42°C 31°C
चेन्नई (Chennai) 34°C 29°C
रांची (Ranchi) 34°C 24°C
लखनऊ (Lucknow) 38°C 27°C
कोलकाता (Kolkata) 34°C 27°C

Also Read: Petrol Diesel Price Today:14 मई 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट?

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।