West Bengal बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Summary :

West Bengal Class 12 Result 2026: सीबीएसई के बाद अब पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने क्लास 12वीं यानी हायर सेकेंड्री का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल हुए बच्चे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in, wbresults.nic.in और result.wb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए बच्चों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) याद रखना होगा, तभी आप आसानी से अपना परिणाम देख पाएंगे। WB HS 12th Result: कब हुई थी परीक्षा? बता दें कि WBCHSE HS परीक्षाएं 12 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक…

West Bengal Class 12 Result 2026: सीबीएसई के बाद अब पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने क्लास 12वीं यानी हायर सेकेंड्री का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल हुए बच्चे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in, wbresults.nic.in और result.wb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए बच्चों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) याद रखना होगा, तभी आप आसानी से अपना परिणाम देख पाएंगे।

WB HS 12th Result: कब हुई थी परीक्षा?

West Bengal Class 12 Result 2026 (CREDIT-SM)

बता दें कि WBCHSE HS परीक्षाएं 12 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक एक ही पाली में प्रदेश भर में ली गई थीं। एग्जाम का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक था। अब रिजल्ट जारी होने के बाद बच्चे अपने मार्क्स आसानी से ऑनलाइन देख पाएंगे।

Also Read: पश्चिम बंगाल में गौ-वंश की हत्या पर रोक, सरकार ने पशु वध को लेकर जारी की नई गाइडलाइन, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

 HS Result 2026 date West Bengal: इन आसान तरीकों से चेक करें रिजल्ट

West Bengal Class 12 Result 2026 (CREDIT-SM)

बताते चले कि छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in या wbresults.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर “WBCHSE West Bengal Board HS 12th Result 2026” लिंक दिखेगा, इसपर आप क्लीक करें। फिर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि वहां डालें। इसके बाद आपका नतीजा स्क्रीन पर साफ़-साफ़ बड़े शब्दों में दिखाई देगा, जिसे आप वही से डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट को अपने कंप्यूटर में सेव कर लें।

इन वेबसाइट्स पर करें चेक 

wbchse.wb.gov.in 
wbresults.nic.in 
result.wb.gov.in

 WBCHSE Class 12 Result 2026: कितने बच्चे हुए पास?

इस बार WBCHSE HS परीक्षाएं में कुल 91.23% छात्र पास हुए हैं।

Also Read: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 86.83% छात्र पास; ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।