WBBSE Madhyamik 2026 Result Live Updates: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आज सुबह ठीक 9:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान किया गया। इस साल 86.83% छात्रों ने सफलता हासिल की है। कक्षा 10वीं में अभिरूप भद्रा ने पूरे राज्य में रैंक 1 हासिल की है, उन्होंने परीक्षा में कुल 99.71% मार्क्स प्राप्त किए हैं। छात्रों के लिए सुबह 10:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, wbbse.wb.gov.in and wbresults.nic पर जा सकते हैं।
इतने छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल
इस साल माध्यमिक परीक्षा में कुल 9,71,340 छात्र शामिल हुए थे। इसमें 4,26,733 लड़के और 5,44,606 लड़कियां शामिल थी। इसके अलावा एक ट्रांसजेंडर छात्र ने भी परीक्षा में हिस्सा लिया था। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा के दौरान नक़ल करते पकडे जाने पर 19 छात्रों को बाहर किया गया था।
पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
माध्यमिक परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने जरुरी हैं। अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होता, तो वह रिजल्ट स्क्रूटनी यानी कॉपियां दोबारा चेक कराने के लिए आवेदन कर सकता है।
How to check Result : रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in या wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
- अब उसपर आपको ‘West Bengal Madhyamik Pariksha Result 2026’ ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
- अब जो पेज ओपन होगा, उसपर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इस रिजल्ट को आप डाउनलोड करके या प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।
DigiLocker पर भी देख सकते हैं रिजल्ट
पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2026 आप DigiLocker पर भी देख सकते हैं। छात्र अपने आधार लिंक DigiLocker अकाउंट में लॉगिन कर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट मिलने तक इसका इस्तेमाल एडमिशन और अन्य जरूरी कामों में किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App




