Suryakumar Yadav के घर गूंजी खुशियों की किलकारी, SKY ने पत्नी देविशा शेट्टी के साथ शेयर की अपने बच्चे की पहली झलक

Summary :

Suryakumar Yadav Daughter: Suryakumar Yadav और उनकी पत्नी Devisha Shetty के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं, 7 मई को कपल के यहां बेटी का जन्म हुआ। जिसके बाद उनके परिवार और सूर्या के फैंस के बीच जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी खास मौके के कारण सूर्यकुमार यादव अपनी टीम Mumbai Indians के साथ रायपुर रवाना नहीं हुए। माना जा रहा है कि वह Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे। Suryakumar & Devisha Shares A Photo: कपल ने शेयर की अपनी बेटी की…

Suryakumar Yadav Daughter: Suryakumar Yadav और उनकी पत्नी Devisha Shetty के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं, 7 मई को कपल के यहां बेटी का जन्म हुआ। जिसके बाद उनके परिवार और सूर्या के फैंस के बीच जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी खास मौके के कारण सूर्यकुमार यादव अपनी टीम Mumbai Indians के साथ रायपुर रवाना नहीं हुए। माना जा रहा है कि वह Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे।

Suryakumar & Devisha Shares A Photo: कपल ने शेयर की अपनी बेटी की तस्वीर

सूर्यकुमार और देविशा ने अपनी नन्हीं बेटी की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर में उनकी बेटी दोनों कपल की उंगलियां थामे नजर आ रही है। इस इमोशनल पोस्ट के साथ कपल ने कैप्शन में लिखा, “ढेर सारी खुशियों, प्यार और सुनहरे सपनों के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं।”

Suryakumar & Devisha Marriage: कब की थी सूर्या और देविशा ने शादी?

Suryakumar Yadav Daughter
Suryakumar Yadav Daughter (Source: Social Media)

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव और देविशा शेट्टी ने साल 2016 में शादी की थी। अब शादी के लगभग दस साल बाद दोनों माता-पिता बने हैं। हालांकि, क्रिकेट के मैदान पर इस सीजन सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। आईपीएल 2026 में वह अब तक संघर्ष करते नजर आए हैं। उन्होंने 10 मैचों में केवल 195 रन बनाए हैं और लगातार अपनी लय हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

Suryakumar Yadav Daughter: सूर्याकुमार यादव का आईपीएल करियर

Suryakumar Yadav Daughter
Suryakumar Yadav Daughter (Source: Social Media)

अगर उनके आईपीएल करियर पर नजर डालें तो सूर्यकुमार यादव ने साल 2012 में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था। तब से अब तक वह 176 मुकाबले खेल चुके हैं, इस दौरान उन्होंने 148.5 के शानदार स्ट्राइक रेट से 4506 रन बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल में 2 शतक और 30 अर्धशतक दर्ज हैं। इसी के साथ उनकी खास अचीवमेंट की बात करें तो उन्होंने इसी साल बतौर कप्तान ICC MEN’S T-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।

Read More: Mumbai Indians की मुश्किलें फिर बढ़ी, हार्दिक पांड्या के बाद अब सूर्यकुमार भी हुए टीम से बाहर!- जानें कौन करेगा कप्तानी?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।