Haryana Nikay Chunav 2026: हरियाणा के खेल एवं युवा सशक्तिकरण मंत्री श्री गौरव गौतम ने प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर सभी विजयी प्रत्याशियों, मेयर एवं पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विकास कार्यों पर जनता की मुहर
मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने एक बार फिर BJP पर अपना विश्वास जताया है। Congress पर तंज कसते हुए मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि “Congress पर तो उनके अपने विधायक भी भरोसा नहीं करते, फिर आम जनता उन पर क्या भरोसा करेगी।”
मंत्री ने BJP कार्यकर्ताओं की मेहनत को इस जीत का श्रेय दिया और विश्वास जताया कि जीते हुए जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में विकास को नई गति देंगे।


Download Android App
Download iOS App




