Elvish Yadav Security: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी दो के विजेता Elvish Yadav एक बार फिर चर्चा में हैं। क्योंकि गैंगस्टर Lawrence Bishnoi के नाम पर उन्हें 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सिक्योरिटी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे है। इसी वजह से गुरुग्राम पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।
Elvish Yadav News: घर के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

धमकी मिलने के बाद गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित एल्विश यादव के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट (SPU) को उनके घर पर तैनात किया गया है। घर के मुख्य गेट और आसपास छह हथियारबंद पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा, घर की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार इलाके में निगरानी बनाए हुए है।
Elvish Yadav Death Threats: स्पेशल बाइक स्क्वॉड भी तैनात

एल्विश यादव की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने एक विशेष बाइक राइडर टीम भी लगाई है। यह टीम घर के आसपास लगातार गश्त कर रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रख रही है। साथ ही स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ियों को भी इलाके में नियमित पेट्रोलिंग के निर्देश दिए गए हैं।
Elvish Yadav Message: धमकी भरा मैसेज आया था

जानकारी के मुताबिक, 5 मई को एल्विश यादव के मोबाइल पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा रणदीप मलिक बताया। मैसेज में एल्विश से 10 करोड़ रुपये की मांग की गई और पैसे न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। बताया गया कि रकम देने के लिए केवल दो दिन का समय दिया गया था। इसके बाद एल्विश यादव की तरफ से गुरुग्राम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
Elvish Yadav Security: पहले भी हो चुकी है फायरिंग

यह पहला मामला नहीं है जब एल्विश यादव की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई हो। पिछले साल 17 अगस्त को भी उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। इसके अलावा, हाल के महीनों में एल्विश यादव सांप के जहर से जुड़े मामले को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं।
Read More: MTV Splitsvilla X6 का स्पॉइलर देकर बुरी फंसी Diksha Pawar, अब जेल में काटनी पड़ेगी जिंदगी!


Download Android App
Download iOS App




