Diksha Pawar Legal Notice: डेटिंग रिएलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। क्योंकि शो से जुड़े कई स्पॉइलर शेयर करने के बाद मेकर्स ने एक्स कंटेस्टेंट दीक्षा पवार को कानूनी नोटिस भेजा है। दीक्षा ने खुद स्नैपचैट स्टोरी के जरिए इस बात को कन्फर्म किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि चैनल ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।
View this post on Instagram
हालांकि, दीक्षा ने कहा है कि वह इस नोटिस से डरी नहीं हैं और मेकर्स पर उन्होंने बॉडी शेमिंग का आरोप भी लगाया है। अपने बयान में दीक्षा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें अनफेयर तरीके से निशाना बनाया जा रहा है और शो में अपने एक्सपीरिएंस के बारे में बोलने के लिए “मजबूर” किया जा रहा है।
Diksha Pawar Reaction: दीक्षा पवार ने क्या दिया रिएक्शन?

उन्होंने ये भी दावा किया कि मेकर्स और शो से जुड़े बाकी लोगों के कमेंट्स ने उनके पर्सनल लीमिट्स को पार कर दिया है और यहां तक कि एमटीवी ने भी बातचीत के दौरान उनके ऊपर पर्सनल कमेंट्स किए हैं। दीक्षा ने कंटेस्टेंट्स के साथ होने वाले बर्ताव पर निराशा भी जाहिर की और कहा कि कंटेस्टेंट्स और चैनल दोनों ने उनकी परेशानी को बढ़ाने में बराबर कॉन्ट्रीब्यूट किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्प्लिट्सविला X6 शो का ग्रैंड फिनाले बेहद नजदीक आ गया है और फिनाले से ठीक पहले ही दीक्षा पवार ने शो को लेकर कुछ ऐसे खुलासे कर दिए थे, जिससे दर्शकों को फाइनलिस्ट वाले एपिसोड से पहले ही ये पता चल गया था कि फिनाले में कौन कौन जाने वाला है।
Diksha Pawar Statement: दीक्षा पवार ने ग्रैंड फिनाले को लेकर दिया था बयान

ग्रैंड फिनाले को लेकर दीक्षा के बयान वाले वीडियो सोशल मीडिया पर मानों आग लगा दी थी। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। कुछ लोगों ने शो के मेकर्स पर सवाल उठाए, तो कुछ ने कहा कि दीक्षा ने दर्शकों का सस्पेंस खराब कर दिया। हालांकि, दीक्षा ने ये नहीं बताया था कि उन्होंने ये खुलासा क्यों किया है। लेकिन फैंस का ये मानना था कि उनके ऐसा करने के पीछे एमटीवी खुद ही जिम्मेदार है।
Diksha Pawar Legal Notice: एमटीवी ने दीक्षा को किया रोस्ट

दरअसल कुछ ही दिनों पहले एमटीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता था कि एमटीवी किस तरह दीक्षा को बॉडी शेम करते हुए रोस्ट करने की कोशिश कर रहा है। उस वीडियो में दीक्षा ये बोल रही थी कि उन्हें अपने साथ समय बिताना बेहद पसंद है। तो ऐसे में उनकी इस वीडियो को एडिट कर के एमटीवी ने दोबारा शेयर किया और उस एडिटेड वीडियो में देखने को मिला कि उनका एक बॉडी डबल है, जो कि उनको खुद ही हग करता दिखाई दे रहा है।
ऐसे में फैंस का ये मानना था कि खुद को इतनी बुरी तरह से रोस्ट होता देख दीक्षा को गुस्सा आया होगा और इसी वजह से उन्होंने के स्पॉइलर दे दिए और अब तो ये बात कन्फर्म भी हो गई है।


Download Android App
Download iOS App




