नोएडा: मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 18 मोबाइल और स्कूटी बरामद

Summary :

नोएडा, 15 मई (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 18 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट और चोरी में इस्तेमाल की जा रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अहम मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार,15 मई को थाना सेक्टर-142 पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एफएनजी रोड के सर्विस रोड से दो संदिग्ध युवकों…

नोएडा, 15 मई (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 18 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट और चोरी में इस्तेमाल की जा रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अहम मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार,15 मई को थाना सेक्टर-142 पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एफएनजी रोड के सर्विस रोड से दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई।

तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेन्द्र और जुनैद उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। अभियुक्त साप्ताहिक बाजारों, बस्तियों और रिहायशी इलाकों में घूमकर ऐसे घरों की रेकी करते थे, जहां खिड़कियां खुली रहती थीं। मौका मिलते ही खिड़कियों के पास रखे मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट चोरी कर फरार हो जाते थे।

चोरी के बाद यह सामान राह चलते लोगों को बेहद सस्ते दामों में बेच दिया जाता था और उससे मिले पैसों को आरोपी अपने शौक और मौज-मस्ती में खर्च कर देते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद इलेक्ट्रिक स्कूटी भी चोरी की निकली है। यह स्कूटी 16 जनवरी 2026 को एडवांट गेट नंबर-1 के पास थाना सेक्टर-142 क्षेत्र से चोरी की गई थी। इस संबंध में पहले से थाना सेक्टर-142 में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार अभियुक्त महेन्द्र की उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है और वह नगली वाजिदपुर, थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र का निवासी है। वहीं दूसरा आरोपी जुनैद उर्फ बिट्टू मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा के नगली वाजिदपुर में किराए पर रह रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। जुनैद के खिलाफ चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम और आबकारी अधिनियम सहित कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही बरामद मोबाइल और अन्य सामान के वास्तविक मालिकों की पहचान करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

–आईएएनएस

पीकेटी/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.