तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर, 2 दिन बाद युवक ने तोड़ा दम, भूप सिंह का इलाज जारी

Summary :

Etawah Road Accident:  उत्तर प्रदेश के इटावा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां दो दिन पहले चौबिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया था जिसमें घायल अखिलेश कुमार का आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में उपचार चल रहा था लेकिन अब उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया वहीं हादसे में बड़े भाई भूप सिंह भी घायल हो गए थे औऱ उनके उपचार अभी जारी है। इस मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। Etawah Road Accident 2 दिसंबर को अखिलेश कुमार अपने दामाद के बड़े भाई भूप सिंह के साथ बाइक में इटावा जा रहे…

Etawah Road Accident:  उत्तर प्रदेश के इटावा से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां दो दिन पहले चौबिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया था जिसमें घायल अखिलेश कुमार का आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में उपचार चल रहा था लेकिन अब उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया वहीं हादसे में बड़े भाई भूप सिंह भी घायल हो गए थे औऱ उनके उपचार अभी जारी है। इस मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Etawah Road Accident

Etawah Road Accident
Etawah Road Accident

2 दिसंबर को अखिलेश कुमार अपने दामाद के बड़े भाई भूप सिंह के साथ बाइक में इटावा जा रहे थे लेकिन रास्ते में असित इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी इस भीषण टक्कर के बाद दोनों बाइक से उछल कर दूर गिर गए थे और गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन आज अखिलेश कुमार ने दम तोड़ दिया।

Etawah Accident News

तेज रफ्तार कार की टक्कर के बाद अखिलेश के सिर पर चोट आई थी और साथ में बैठे भूप सिंह का पैर टूट गया था। भीषण सड़क हादसे के बाद दोनों को सैफई PGI में उपचार के लिए भर्ती कराया गया लेकिन आज अखिलेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को शव सौंप दिया है।

Etawah Injured Youth Death

Etawah Injured Youth Death
Etawah Injured Youth Death

इस हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं अखिलेश के बड़े भाई ने बताया कि दोनों ही सूरत और अहमदाबाद में नौकरी करते थे और 15 दिन पहले अपने गांव आए थे लेकिन नौकरी पर जाने से पहले ही यह भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दें कि घर में भतीजी की शादी की भी तैयारी चल रही थी लेकिन यह खुशियों का समय मातम में बदल गया है।

ALSO READ: सपा नेता के बेटे की शादी में DJ विवाद! दुल्हन के भाई ने कार से 5 लोगो को कुचला, ताऊ-चाचा, मौसा की मौके पर मौत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।