SP Leader Son Wedding Dispute: उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी में डीजे बजाने को लेकर हुआ छोटा सा विवाद कुछ ही मिनटों में खूनखराबे में बदल गया। यह घटना गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के जेडएस पैलेस गेस्ट हाउस की है, जहां शादी के बीच रात को अचानक चीख-पुकार मच गई।
शादी समारोह में दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के बीच डीजे की आवाज को लेकर कहा सुनी हुई। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच थोड़ी बहस हुई, लेकिन देखते-ही-देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान दुल्हन पक्ष के चचेरे भाई की कुछ दूल्हे पक्ष वाले लोगों ने पिटाई कर दी। मारपीट से नाराज होकर वह गुस्से में वहां से चला गया।
SP Leader Son’s Wedding DJ Fight: दुल्हन के भाई ने दूल्हे के 5 रिश्तेदारों को कुचला

आरोप है कि कुछ देर बाद युवक अपनी कार लेकर लौटा और गुस्से में तेज रफ़्तार कार को दूल्हे पक्ष की ओर मोड़ दिया। उसने कार से 5 लोगो को सीधी टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग, दूल्हे के चाचा, ताऊ ओर मौसा की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद पूरा माहौल मातम में बदल गया, चरों ओर अफरा-तफरी मच गई। बदहवासी में परिवार के लोग एक-दूसरे को संभालते रहे। इस घटना की सूचना तुरंत गंजडुंडवारा पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।
DJ Argument Turns Violent: घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया, पुलिस इसकी तलाश कर रही है। गेस्ट हाउस के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि कोई और विवाद उत्पन्न न हो। मृतकों के रिश्तेदारों ने कहा कि घर की शादी मातम में बदल गई और तीन लोग एक-साथ चले गए।
इस घटना पर क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि डीजे विवाद के बाद कार से कुचलने की घटना हुई है, जिसमें तीन लोगो की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: 67 की उम्र में 25 साल की लड़की से शादी, पूर्व BJP पार्षद नईम खान की मौत पर बहू ने खोले कई राज


Download Android App
Download iOS App




