comscore

67 की उम्र में 25 साल की लड़की से शादी, पूर्व BJP पार्षद नईम खान की मौत पर बहू ने खोले कई राज

Sagar Naeem Khan Died

Sagar Naeem Khan Died: मध्य प्रदेश के सागर से एक अजीब खबर सामने आई है। सागर शहर के लाजपतपुरा वार्ड के सरपंच नईम खान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। 67 साल के नईम खान ने हाल ही में 25 साल की महिला से शादी की थी। वह पिछले कुछ महीनों से अपनी दूसरी शादी को लेकर खबरों में थे। शुक्रवार सुबह उनकी अचानक मौत हो गई। सरपंच की मौत को लेकर परिवार वाले कई सवाल उठा रहे हैं, जिससे पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।

Sagar Naeem Khan Death Controversy: ससुर की मौत के बाद बहू शिखा ने क्या कहा?

घटना के बाद बहू शिखा खान का बयान सामने आया है। शिखा के अनुसार, ससुर नईम खान ने सितंबर में 25 वर्षीय युवती से दूसरी शादी की थी, जिसके बाद से वे लगातार तनाव में रहने लगे थे। रोज होने वाले विवादों के चलते उनकी परेशानी बढ़ गई थी। नईम खान पहली पत्नी और परिवार से अलग होकर दूसरी पत्नी के साथ शनिचरी स्थित कार्यालय के पास बने एक मकान में रह रहे थे।

Sagar Naeem Khan News: बहू को मिली पहले खबर

Sagar Naeem Khan Died
Sagar Naeem Khan Died

बता दें कि सुबह बहू को फोन पर जानकारी मिली कि नईम खान बातचीत नहीं कर रहे हैं। जब परिजन मौके पर पहुँचे, तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी। परिवार ने मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है और कहा है कि मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

Sagar Naeem Khan Died: नईम खान पर लगे थे कई आरोप

Sagar Naeem Khan Died
Sagar Naeem Khan Died

मृतक पार्षद नईम खान पिछले ढाई महीने से लगातार विवादों में घिरे हुए थे। 67 वर्ष की उम्र में 25 वर्षीय लड़की से निकाह करने से पहले भी उसी लड़की ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों और महिला संबंधी अपराधों के कारण बीजेपी ने उन्हें हाल ही में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

निकाह के बाद नई पत्नी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद गोपालगंज थाना पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट फेल होने की आशंका जताई है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। डॉक्टरों ने विसरा और खून के नमूने सुरक्षित रखकर पुलिस को सौंप दिए हैं।

ये भी पढ़ें: बख्तरबंद कार छोड़, 45 लाख की Fortuner में साथ बैठे मोदी-पुतिन; जानें इसके पीछे क्या है राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।