Farsa Wale Baba Murder Update: ईद के दिन मथुरा में बवाल हो गया है फरसा वाले बाबा की हत्या के बाद गौरक्षकों ने 10KM तक नेशनल हाईवे जाम कर दिया है और प्रदर्शनकारियों का पुलिस पर पथराव और लाठीचार्ज किया है। बता दें कि गोतस्करों ने गाड़ी से कुचलकर फरसा वाले बाबा की हत्या कर दी थी। इसके बाद आक्रोशित गोरक्षकों ने पुलिस प्रशासन पर पथराव कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Farsa Wale Baba Murder Update: बाबा को कुचल दिया

गोतस्करों को पकड़ने के लिए फरसा वाले बाबा सुबह करीब 4 बजे अपनी बाइक से ट्रक वालें का पीछा कर रहे थे तभी तस्करों ने बचने के लिए गाड़ी तेज भगाई और बाबा को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस मौत के बाद गौरक्षकों ने जमकर बवाल किया और अभी 3 आरोपी फरार हो गए है वहीं एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।
छाता नेशनल हाईवे पर स्थानीय लोग और गोरक्षक एकत्रित होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे, जिसके चलते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम लगने की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया।
Farsa Wale Baba Murder Case: पुलिस पर पथराव शुरू

भीड़ को शांत कराने के बाद देखते ही देखते लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को दूर किया। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गौरक्षकों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करे, नहीं तो आने वाले समय में और स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


Download Android App
Download iOS App




