दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र आज से होगा शुरू, CAG रिपोर्ट पेश होगी

Summary :

दिल्ली की पूर्व CM आतिशी को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया

दिल्ली की आठवीं विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजेंद्र गुप्ता को सदन का अध्यक्ष नामित करने के लिए प्रस्ताव पेश करेंगी। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव दोपहर 2:00 बजे होगा, जबकि नवनिर्वाचित विधायक सुबह 11:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

इस बीच, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना 25 फरवरी को विधानसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की जाएगी। उस दिन बाद में, विधानसभा एलजी के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के लिए मंच खोलेगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट तीन दिवसीय विधानसभा सत्र में पेश की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने AAP पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।  हम दिल्ली के लिए किए गए अपने वादों पर खरे उतरेंगे और उन्हें पूरा किया जाएगा। इस बीच दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया। आप विधायकों की बैठक के दौरान उन्हें एलओपी चुना गया। बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने इसकी घोषणा की।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।