MP के CM मोहन यादव ने भोपाल में ‘फिट इंडिया क्लब’ का किया उद्घाटन

Summary :

PM मोदी के सपने को साकार करेगा ‘फिट इंडिया क्लब’: CM मोहन यादव

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में ‘फिट इंडिया क्लब’ का उद्घाटन किया। इस दौरान CM मोहन यादव ने कहा कि भारत को एक खेल शक्ति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हमारी सरकार पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, राज्य के खेल मंत्री विश्वास सारंग और अन्य नेताओं की मौजूदगी में फिट इंडिया क्लब का उद्घाटन किया गया।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने क्या कहा

‘फिट इंडिया क्लब’ उद्घाटन के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। हम सभी खुद को फिट रखें और ‘फिट इंडिया’ मूवमेंट को आगे बढ़ाएं। खुद को फिट रखकर हम देश के विकास में योगदान दे सकते हैं। देश को समृद्ध राष्ट्र बनाने और नागरिकों को स्वस्थ बनाने के लिए पीएम मोदी ने ‘फिट इंडिया’ अभियान की अवधारणा दी है। फिट इंडिया क्लब जैसे प्रयास ‘फिट इंडिया’ मूवमेंट को आगे बढ़ाने में काफी मददगार साबित होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर देश को 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करनी है तो देश को अंतरराष्ट्रीय खेलों में 1 से 10 रैंक के बीच आना होगा। उन्होंने कहा कि 9 से 15 साल के बच्चों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

अच्छा स्वास्थ्य ही समृद्ध जीवन का आधार है। मध्य प्रदेश के प्रथम ‘फिट इंडिया क्लब’ के प्रथम चरण का लोकार्पण एवं द्वितीय चरण का भूमिपूजन किया। साथ ही उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों की किट का अनावरण किया। इस अवसर पर सिंगल क्लिक से ‘खेलो बढ़ो अभियान’ का शुभारंभ किया तथा प्रदेश में विभिन्न खेल अधोसंरचनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मध्य प्रदेश सरकार युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह क्लब निश्चित रूप से फिट इंडिया की अवधारणा को साकार करेगा, जो हर वर्ग एवं आयु के खिलाड़ियों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास पर केंद्रित है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।