मुंबई में फिट इंडिया मूवमेंट: मनसुख मांडविया ने साइकिल चलाकर मोटापे के खिलाफ दिया संदेश

Summary :

महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भी अच्छी सेहत का मंत्र दिया। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने इसे मोटापे के खिलाफ लड़ी जा रही जंग का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने ‘फिट इंडिया’ का नारा दिया है और वर्तमान में देश में बढ़ती ओबेसिटी (मोटापे) को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ओबेसिटी के खिलाफ जन जागृति फैलाने की बात कही है, जिससे प्रदूषण का भी समाधान हो सकता है। जब देश…

महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने भी अच्छी सेहत का मंत्र दिया। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने इसे मोटापे के खिलाफ लड़ी जा रही जंग का हिस्सा बताया।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने ‘फिट इंडिया’ का नारा दिया है और वर्तमान में देश में बढ़ती ओबेसिटी (मोटापे) को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने ओबेसिटी के खिलाफ जन जागृति फैलाने की बात कही है, जिससे प्रदूषण का भी समाधान हो सकता है। जब देश के नागरिक फिट रहेंगे, तो समाज स्वस्थ रहेगा और एक स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।”

उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने के साथ कदम मिलाने के लिए, अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और ओबेसिटी के खिलाफ जागृति लाने के लिए, भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत हर रविवार को देशभर में साइक्लिंग का आयोजन किया है। आज मुझे मुंबई के युवाओं के साथ साइक्लिंग करने का अवसर मिला। मुंबई में 500 से अधिक युवाओं ने साइक्लिंग करके ओबेसिटी के खिलाफ जागृति का संदेश दिया।”

बता दें कि फिट इंडिया साइकिलिंग, फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे भारत सरकार ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को सम्मिलित करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आरंभ किया है। यह अभियान न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि सामूहिक रूप से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है।

फिट इंडिया साइकिलिंग के माध्यम से, सरकार ने देश भर में साइक्लिंग क्लबों, साइक्लिंग ट्रैक्स के विकास, और सप्ताहांत या विशेष दिनों पर समूह साइक्लिंग इवेंट्स को बढ़ावा दिया है। यह पहल विशेष रूप से उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो अपने रोजमर्रा के जीवन में कम शारीरिक गतिविधि करते हैं या जिनकी नौकरियां बैठे-बैठे काम करने की हैं। साइक्लिंग न केवल एक अच्छा व्यायाम है, बल्कि यह पर्यावरण के अनुकूल भी है, जो प्रदूषण को कम करने में मदद करता है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.