अमेरिकी राज्य अलबामा में हत्या के एक दोषी को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की सजा दी जाएगी। इससे पहले राज्य में इसी तरीके से एक दोषी को सजा दी जा चुकी है और उसकी काफी आलोचना भी हुई थी। अलबामा के गवर्नर के आइवे ने एलन यूजीन मिलर की सजा की तामील के लिए 26 सितंबर की तारीख तय की है। मिलर को 1999 में तीन लोगों की हत्या का दोषी ठहराया गया था।
- अलबामा में हत्या के एक दोषी को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की सजा दी जाएगी
- इससे पहले राज्य में इसी तरीके से एक दोषी को सजा दी जा चुकी है
- मिलर को 1999 में तीन लोगों की हत्या का दोषी ठहराया गया था
पिछले सप्ताह सुनाई सजा
गवर्नर के कार्यालय ने बताया कि मिलर को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की नींद सुलाया जाएगा। अलबामा की अदालत ने एक सप्ताह पहले दोषी को नाइट्रोजन गैस से मृत्युदंड देने की अनुमति दी थी, जिसके बाद गर्वनर ने सजा की तारीख तय की।
पहले भी दी जा चुकी है ऐसी सजा
इससे पहले जनवरी में अलबामा में केनेथ स्मिथ को नाइट्रोजन गैस के जरिए सजा दी गई थी। 25 जनवरी को जब स्मिथ को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर सजा दी जा रही थी तो वह काफी देर तक तड़पता रहा, उसको दौरे पड़ने लगे और उसका शरीर ऐंठ गया था। लोगों ने इस तरीके को बेहद अमानवीय करार दिया था और मौत की सजा की तामील के लिए अन्य तरीका तलाशने का अनुरोध प्रशासन से किया था।


Download Android App
Download iOS App





