Forest Guard Killed In Morena: रेत माफियाओं के बढ़ते आतंक और हौसले बुलंद के चलते मध्यप्रदेश में टीम को अवैध खनन रोकना भारी पड़ गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के मोरेना जिले में एक अवैध खनन अभियान को रोकने की कोशिश करते समय वन रक्षक को रेत माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। यह घटना आज सुबह 5:30 बजे से 6 बजे के बीच जिले के दिमनी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले रणपुर तिराहा के पास घटी।
Forest Guard Killed In Morena: वन रक्षक हरिकेश गुर्जर को कुचला

वन विभाग की टीम क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन की जांच के लिए गश्त पर निकली थी। इसी दौरान, वन रक्षक हरिकेश गुर्जर ने रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैक्टर चालक ने उन्हें अपने वाहन से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौक हो गई और आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ घटनास्थल से फरार हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि टीम ने अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान, तेज गति से और लापरवाही से गाड़ी चला रहे ट्रैक्टर चालक ने वन रक्षक हरिकेश गुर्जर को कुचल दिया।
Forest Guard Killed In Morena: धाराओं के तहत मामला दर्ज

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एएसपी सिंह ने बताया कि वन अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है। इस मामले में धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ: स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का हमला, 35 से ज्यादा छात्र और शिक्षक घायल, मची अफरा-तफरी






















