Guna: स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का हमला, 35 से ज्यादा छात्र और शिक्षक घायल, मची अफरा-तफरी

Summary :

Guna Bee Attack: मध्य प्रदेश के गुना में एक मिशनरी स्कूल में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब अचानक मधुमक्खियों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया। यह घटना सोमवार सुबह तब हुई, जब छात्र-छात्राएं प्रार्थना सभा के लिए स्कूल परिसर में एकत्रित हो रहे थे। इस घटना में 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके बाद से पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर के अनुसार, सभी की हालत खतरे से बाहर है। Guna Bee Attack: डंक लगने से 35 से ज्यादा लोग घायल जानकारी के अनुसार, स्कूल में प्रार्थना सभा…

Guna Bee Attack: मध्य प्रदेश के गुना में एक मिशनरी स्कूल में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब अचानक मधुमक्खियों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया। यह घटना सोमवार सुबह तब हुई, जब छात्र-छात्राएं प्रार्थना सभा के लिए स्कूल परिसर में एकत्रित हो रहे थे। इस घटना में 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके बाद से पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर के अनुसार, सभी की हालत खतरे से बाहर है।

Guna Bee Attack: डंक लगने से 35 से ज्यादा लोग घायल

Guna Bee Attack
Guna Bee Attack (Source: Social Media)

जानकारी के अनुसार, स्कूल में प्रार्थना सभा होने वाली थी, इसी दौरान परिसर में एक पेड़ से मधुमक्खियों का झुंड तेजी से नीचे आया और बच्चों और स्कूल स्टाफ पर हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले से बच्चे बुरी तरह घबरा गए। सभी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अफरा-तफरी के बीच में कई बच्चे गिर पड़े। इस घटना में 35 से ज्यादा लोगों को डंक लगे, जिनमें अधिकांश स्कूल बच्चे हैं। शिक्षक और स्कूल स्टाफ ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें शांत करने की कोशिश की।

घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल छात्रों और शिक्षकों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Guna Bee Attack: अभिभावकों ने नााराजगी जाहिर की

Guna Bee Attack
Guna Bee Attack (Source: Social Media)

शिक्षा विभाग के अधिकारीयों ने बताया कि मधुमक्खियों का हमला अचानक हुआ था। फिलहाल स्कूल परिसर में जांच चल रही है कि मधुमक्खियों का झुंड स्कूल परिसर में कैसे पहुंचा और भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। इस घटना पर अभिभावकों ने नााराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि उन्हें बच्चों से तुरंत नहीं मिलने दिया गया। वहीं स्कूल प्रशासन का कहना है कि उस समय प्राथमिकता बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और स्थिति को नियंत्रित करने की थी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि स्कूल परिसर में सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो सकें।

यह भी पढ़ें: ‘डा. निमो यादव’ X अकाउंट फिर होगा चालू, मगर कुछ शर्तों के साथ, PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के चलते केंद्र ने किया था ब्लॉक

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।