एनआईटी सिलचर में इंटर्नशिप का मौका: 36 पदों पर वैकेंसी, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

Summary :

दिसपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में इंटर्नशिप करने और अपना उज्ज्वल पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए असम में एक शानदार अवसर सामने आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), सिलचर ने इंटर्न के कुल 36 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। एनआईटी सिलचर की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में एनआईटी में इंटर्नशिप करने के जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने…

दिसपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में इंटर्नशिप करने और अपना उज्ज्वल पेशेवर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए असम में एक शानदार अवसर सामने आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), सिलचर ने इंटर्न के कुल 36 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एनआईटी सिलचर की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में एनआईटी में इंटर्नशिप करने के जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

एनआईटी सिलचर में इंटर्नशिप के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बीई/बीटेक/एमटेक की डिग्री हासिल कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। इसी के साथ अभ्यर्थियों के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रतिमाह 10,000 रुपए स्टाइपेंड के रूप में दिए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनआईटी सिलचर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोज करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

–आईएएनएस

डीके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.