अमृतसर से बिहार जा रही ‘कर्मभूमि एक्सप्रेस’ के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान

Summary :

पंजाब के पटियाला में शुक्रवार दोपहर राजपुरा-सराय बंजारा के पास अमृतसर से बिहार जा रही 'कर्मभूमि एक्सप्रेस' ट्रेन में आग लग गई। चलती हुई ट्रेन के चार डिब्बे इसकी चपेट में आ गए। यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया, जिससे सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई।

पंजाब के पटियाला में राजपुरा-सराय बंजारा के पास अमृतसर से बिहार जाने वाली ‘कर्मभूमि एक्सप्रेस’ ट्रेन में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। चलती ट्रेन में लगी इस आग की चपेट में चार डिब्बे आ गए थे। राहत की बात यह रही कि यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत चेन पुलिंग करके ट्रेन रोक दी, जिससे समय रहते लोगों ने अपनी जान बचा ली। इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है और आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन रेलवे ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

अपडेट जारी…

 

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।