दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस और मिरांडा हाउस को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Summary :

Delhi University Bomb Threat:जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कॉलेज प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कॉलेज परिसर में बम होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी। सोमवार सुबह मिली घमकी  एहतियात के तौर पर कॉलेजों में मौजूद सभी छात्रों और स्टाफ को तुरंत कैंपस से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार,…

Delhi University Bomb Threat:जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कॉलेज प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कॉलेज परिसर में बम होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू कर दी।

सोमवार सुबह मिली घमकी 

एहतियात के तौर पर कॉलेजों में मौजूद सभी छात्रों और स्टाफ को तुरंत कैंपस से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जा रहा है और हर कमरे, लैब, लाइब्रेरी, पार्किंग और खुले इलाकों की जांच की जा रही है।

सर्च ऑपरेशन जारी

प्रारंभिक जांच में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरी तरह से तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति साफ होने की बात कह रही है। वहीं पुलिस की साइबर टीम उस ईमेल की भी जांच कर रही है, जिसके जरिए धमकी भेजी गई थी, ताकि ईमेल भेजने वाले की पहचान की जा सके। फिलहाल दोनों कॉलेजों में सर्च ऑपरेशन जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही कॉलेजों में सामान्य गतिविधियां शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा

Read also–ईद पर हुआ विवाद, अब हत्या… रामलीला मैदान में 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या, 4 आरोपी आरोपी फरार

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।