IIT Baba Abhay Singh marriage: प्रयागराज महाकुंभ में अनोखे अंदाज के कारण चर्चा में आए IITian बाबा अभय सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। IITian बाबा एक बार फिर से लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वजह उनकी आध्यात्मिक व्यक्तित्व नहीं बल्कि उनकी खुद की शादी है।
काफी समय बाद आज सोमवार को वह हरियाणा के झज्जर में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी कर ली। हालांकि, उस समय यह ख़बर सामने नहीं आई थी। आज, IITian बाबा की शादी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है।
IIT Baba Abhay Singh marriage: पत्नी और परिवार को लेकर क्या बोले IITian बाबा?

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में IIT बाबा के नाम से अभय सिंह काफी चर्चित हुए। आज वो बैंक खाते की KYC अपडेट करने के लिए अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ झज्जर तहसील पहुंचे। इतना ही नहीं तहसील परिसर में वह अपने एडवोकेट पिता के चैंबर में कुछ समय रुके और वहां मीडिया से बातचीत की।
इस दौरान चैंबर के बाहर अभय सिंह के साथ सेल्फी लेने के लिए काफी लोग पहुंच गए। इस दौरान अभय सिंह ने अपनी पत्नी प्रीतिका के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं और दोनों एक ही विजन पर साथ काम कर रहे हैं। जब मीडिया में उनसे उनके माता-पिता से मिलने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “मैं उनसे जरूर मिलूंगा, लेकिन बड़े परिवार के लिए छोटे परिवार को छोड़ना पड़ता है।”
IIT Baba Abhay Singh marriage: कब हुई IIT बाबा की शादी?
मौके पर IIT बाबा की पत्नी प्रीतिका भी मौजूद थी. इस दौरान उनकी पत्नी ने कहा कि अभय बेहद सरल, ईमानदार और सच्चे इंसान हैं। उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाक़ात लगभग एक साल पहले हुई थी। प्रीतिका ने कहा कि अब वे सनातन मूल्यों और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे।
उन्होंने भविष्य में एक “सनातन विश्वविद्यालय” स्थापित करने की योजना भी साझा की, जहाँ गुरु, आध्यात्मिक साधक और आध्यात्मिकता से जुड़े लोग एक साझा मंच पर एक साथ आ सकें। अभय सिंह ने 15 फरवरी, 2026 को शादी की। यह शादी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हुई। इसके अलावा, 19 फरवरी को इस जोड़े ने कोर्ट मैरिज भी की; तब से वे हिमाचल में ही रह रहे हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : होली पर देसी कट्टे लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App




