France Social Media Ban: ऑस्ट्रेलिया के बाद अब फ्रांस ने भी अपने यहां बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर दिया है। फ्रांस की नेशनल असेंबली ने एक विधेयक पास करके 15 साल से कम उम्र के बच्चों को टिकटॉक, इंस्टाग्राम, फेसबुक और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का उपयोग नहीं कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि यह कदम बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य चिंताओं, साइबर बुलिंग और युवाओं में हिंसा से जुड़ी बढ़ती समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
France Social Media Ban Under 15 Year Children: स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक

यूरोप में सोशल मीडिया के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु तय करने का विचार तेजी से सामने आ रहा है। इस नए विधेयक में हाई स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध का प्रावधान शामिल है। नेशनल असेंबली ने सोमवार देर रात विधेयक पारित कर दिया, जिसमें 130 सदस्यों ने पक्ष में और 21 सदस्यों ने विपक्ष में मतदान किया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने विधेयक को जल्द लागू करने का आग्रह किया है और अब इसे आने वाले हफ्तों में सीनेट में चर्चा के लिए भेजा जाएगा।
Macron Social Media Ban: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध जरूरी

मतदान के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध जरूरी है। उनका कहना था, “यह वैज्ञानिकों की सिफारिश है और फ्रांस की जनता की भी बड़ी मांग। हमारे बच्चों का दिमाग बिक्री के लिए नहीं है, न अमेरिकी मंचों के लिए और न ही चीनी नेटवर्क के लिए। उनके सपनों को एल्गोरिदम द्वारा नियंत्रित नहीं किया जाना चाहिए।
Social Media Restriction France: सोशल मीडिया की लत से बच्चों में आत्मविश्वास में कमी
फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने किशोरों में स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल पर गंभीर चिंता जताई है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि लगभग आधे फ्रांसीसी किशोर हर दिन 2 से 5 घंटे अपने फ़ोन पर बिताते हैं। ज्यादातर 12 से 17 साल के बच्चे रोजाना सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया की लत से बच्चों में आत्मविश्वास कम हो रहा है और उन्हें ऐसे कंटेंट के सामने लाया जा रहा है, जो उनके लिए हानिकारक है।
यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने जापान की ओर से दागी मिसाइल, टोक्यो ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया


Download Android App
Download iOS App



