Nothing Phone 4a Pro Launch Date in India: Nothing कंपनी हाल ही में अपने फ्लैगशिप Phone 3 को पेश करने के बाद अब अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज पर काम कर रही है। खबरों की मानें तो कंपनी जल्द ही Nothing Phone 4a सीरीज को लॉन्च कर सकती है। पिछले साल की तरह इस बार भी इस सीरीज में दो स्मार्टफोन आने की संभावना है, Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro।
हालांकि अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन ऑनलाइन लीक और रिपोर्ट्स में Phone 4a Pro के फीचर्स सामने आने लगे हैं। कहा जा रहा है कि यह फोन डिस्प्ले, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में पहले से बेहतर होगा।

Nothing Phone 4a Pro Launch Date in India: Nothing Phone 4a Pro की संभावित लॉन्च डेट
Nothing Phone 4a Pro की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कोई कन्फर्मेशन नहीं है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन मार्च महीने के शुरुआती दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि नथिंग इस डिवाइस को बार्सिलोना में होने वाले Mobile World Congress (MWC) 2026 के दौरान पेश कर सकती है। यह टेक इवेंट हर साल मार्च की शुरुआत में होता है, जहां कई बड़ी कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करती हैं।

Nothing Phone 4a Pro Launch Date in India (Image- Social Media)
Nothing Phone 4a Pro Features & Specifications
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में बड़ा और शानदार डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 6.82 इंच का AMOLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz या 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही फोन की ब्राइटनेस 3000 निट्स तक हो सकती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 या Snapdragon 7 सीरीज का प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ फोन में 12GB तक रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की संभावना है।

कैमरा और बैटरी में भी मिल सकता है बड़ा अपग्रेड
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन काफी खास हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हो सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो फोन में 5,080mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP65 रेटिंग भी मिल सकती है।

Nothing Phone 4a Pro Launch Date in India (Image- Social Media)
Nothing Phone 4a Pro Price in India
कीमत को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Nothing Phone 4a Pro भारतीय बाजार में करीब 35,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है। हालांकि असली कीमत लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
यह भी पढ़ें: Research and Academic Writing के लिए सुनाहरा मौका! OpenAI लॉन्च किया अपना ये नया टूल


Download Android App
Download iOS App




