इजराइल की ओर Gaza में हुए हमले में 13 फिलिस्तीनियों की मौत, मृतक महिला के गर्भ से जीवित जन्मा बच्चा

Summary :

Gaza: इजराइल की ओर से मध्य गाजा के शरणार्थी शिविरों पर शनिवार रात किये गये तीन हवाई हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए, लेकिन हमले में जान गंवाने वाली एक फिलिस्तीनी महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे का चिकित्सकों के प्रयास से सकुशल जन्म हो सका। Highlights Gaza में हुए हमले में 13 फिलिस्तीनियों की मौत मृतक महिला के गर्भ से जीवित बच्चा ने लिया जन्म विस्फोट में गर्भवती महिला की मृत्यु Gaza में हुए हमले में 13 फिलिस्तीनियों की मौत फिलिस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने हमले में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है।…

Gaza

Gaza: इजराइल की ओर से मध्य गाजा के शरणार्थी शिविरों पर शनिवार रात किये गये तीन हवाई हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए, लेकिन हमले में जान गंवाने वाली एक फिलिस्तीनी महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे का चिकित्सकों के प्रयास से सकुशल जन्म हो सका।

Highlights

  • Gaza में हुए हमले में 13 फिलिस्तीनियों की मौत
  • मृतक महिला के गर्भ से जीवित बच्चा ने लिया जन्म
  • विस्फोट में गर्भवती महिला की मृत्यु

Gaza में हुए हमले में 13 फिलिस्तीनियों की मौत

फिलिस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने हमले में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। इस बीच काहिरा में इजराइल और हमास के बीच संघर्ष विराम वार्ता में प्रगति होती दिख रही है। शवों को पास के अल-अक्सा शहीद अस्पताल में ले जाने वाली फलस्तीन की एम्बुलेंस टीम के अनुसार, नुसीरात शरणार्थी शिविर और ब्यूरिज शरणार्थी शिविर के मृतकों में तीन बच्चे और एक महिला शामिल थी। ‘एपी’ के पत्रकारों ने अस्पताल में 13 लाशों की गिनती की।

चिकित्सा दल ने बच्चे को बचाया

युद्ध से तबाह गाजा(Gaza) में हताहतों की अद्यतन संख्या के बाद आशा का एक दुर्लभ क्षण तब आया, जब बृहस्पतिवार देर शाम नुसीरात में हवाई हमले की चपेट में आए एक घर में रहने वाली गर्भवती फलस्तीनी महिला के दम तोड़ने के बाद उसके गर्भ से चिकित्सा दल ने एक जीवित बच्चे को बरामद किया।

इजरायली हमले में गर्भवती महिला की मौत, कोख में पल रही बच्ची को डॉक्टरों ने  बचाया - Isarel Attack in Gaza Rafah Woman Killed Baby Saved from Womb of  Mother Killed Israeli

हमले के दौरान विस्फोट में गर्भवती महिला की मृत्यु

हमले के दौरान विस्फोट में गर्भवती महिला ओला-अल-कुर्द (25) ने छह अन्य लोगों के साथ दम तोड़ दिया। इसके बाद बच्चे को बचाने की मंशा से उसे आकस्मिक सेवा के कर्मियों की ओर से उत्तरी गाजा में स्थित अल-आवदा अस्पताल ले जाया गया। कई घंटे बाद चिकित्सकों ने ‘एपी’ को बताया कि शिशु बालक का सकुशल जन्म हुआ।

युद्ध में अबतक 38,900 से अधिक लोग मारे गए- खलील दजरान

डॉ. खलील दजरान ने कहा कि अज्ञात नवजात शिशु की हालत स्थिर है, लेकिन वह ऑक्सीजन की कमी से पीड़ित है जिसके कारण उसे ‘इनक्यूबेटर’ में रखा गया है। इस हमले में बच्चे के पिता भी घायल हो गए, लेकिन वह बच गए हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दक्षिणी इजराइल पर सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद शुरू हुए युद्ध में 38,900 से अधिक लोग मारे गए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय अपनी गिनती में लड़ाकों और नागरिकों के बीच अंतर नहीं करता है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta