Bangladesh Protests : Unrest बांग्लादेश से 100 छात्र त्रिपुरा सीमा के रास्ते भारत लौटे

Summary :

Bangladesh Protests : बांग्लादेश में जारी Unrest के बीच लगभग 100 छात्र त्रिपुरा में दो एकीकृत जांच चौकियों के जरिए सुरक्षित भारत लौट आए। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने यह जानकारी दी।बीएसएफ, त्रिपुरा फ्रंटियर ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश से और अधिक छात्रों के स्वदेश लौटने की उम्मीद है। Highlights . Bangladesh Protests news . Unrest बांग्लादेश से 100 छात्र भारत लौटे Bangladesh Protests news बांग्लादेश में विवादास्पद नौकरी कोटा प्रणाली को लेकर घातक झड़पें जारी हैं।बयान में कहा गया कि बीएसएफ सीमा पार स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और जवान हाई अलर्ट पर हैं।बीएसएफ, त्रिपुरा…

Bangladesh Protests

Bangladesh Protests : बांग्लादेश में जारी Unrest के बीच लगभग 100 छात्र त्रिपुरा में दो एकीकृत जांच चौकियों के जरिए सुरक्षित भारत लौट आए। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने यह जानकारी दी।बीएसएफ, त्रिपुरा फ्रंटियर ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश से और अधिक छात्रों के स्वदेश लौटने की उम्मीद है।

Highlights
. Bangladesh Protests news
. Unrest बांग्लादेश से 100 छात्र भारत लौटे

Bangladesh Protests news

बांग्लादेश में विवादास्पद नौकरी कोटा प्रणाली को लेकर घातक झड़पें जारी हैं।बयान में कहा गया कि बीएसएफ सीमा पार स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और जवान हाई अलर्ट पर हैं।बीएसएफ, त्रिपुरा फ्रंटियर के महानिरीक्षक पटेल पीयूष पुरुषोत्तम दास ने छात्रों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के अधिकारियों से सहयोग के लिए बात की।सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘बांग्लादेश में पढ़ रहे मेघालय, असम, मिजोरम और नेपाल के करीब 240 छात्र श्रीमंतपुर और अखौरा के जरिए भारत लौट सकते हैं। संबंधित जिलाधिकारियों को बीएसएफ के साथ समन्वय करने के लिए कहा गया है।’’

Bangladesh Violent Protest Update: बांग्लादेश में भर्ती नियमों के खिलाफ  छात्रों का हिंसक प्रदर्शन, 39 लोगों की मौत | Bangladesh Violent Protest  Update: Violent demonstration of students ...

Unrest बांग्लादेश से 100 छात्र भारत लौटे

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पांच नेपाली छात्रों ने शनिवार को सिलीगुड़ी के निकट फुलबाड़ी सीमा चौकी पार की, जबकि कूचबिहार जिले में मेखलीगंज सीमा के जरिए छह भारतीय छात्र भारत लौट आए।बांग्लादेश के रंगपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे नेपाली छात्र राहुल राय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बांग्लादेश में स्थिति खराब है। हर जगह सुरक्षाबलों के साथ झड़पें हो रही हैं। हम असुरक्षित महसूस कर रहे थे, इसलिए हमने लौटने का फैसला किया।’’

Bangladesh Unrest Escalates:बांग्लादेश में बढ़ी अशांति, प्रदर्शनकारियों ने  जेल में आग लगाई, सैकड़ों कैदियों को छुड़ाया | Bangladesh unrest escalates  Protesters set jail on fire ...

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar