दुल्हन ढूंढते-ढूंढते लुट गया! गाजियाबाद के PhD स्कॉलर के साथ 49 लाख की ठगी, जानें कैसे रचा गया जाल

Summary :

Ghaziabad PhD Scholar Fraud: आज ऑनलाइन ठगी के मामले बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं। अभी हाल ही में दिल्ली-NCR के शहर गाजियाबाद से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। जहां एक PhD स्कॉलर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। दरअसल, वैशाली के रहने वाले 42 साल के PhD स्कॉलर अभिषेक चौधरी अपने लिए ऑनलाइन दुल्हन ढूंढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें ये भारी पड़ गया। ठगों ने पहले उन्हें प्यार के जाल में फंसाया और फिर फॉरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 49 लाख रुपये हड़प लिए। Online Bride Search Scam: ऑनलाइन ढूंढी दुल्हन PhD स्कॉलर अभिषेक चौधरी…

Ghaziabad PhD Scholar Fraud: आज ऑनलाइन ठगी के मामले बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं। अभी हाल ही में दिल्ली-NCR के शहर गाजियाबाद से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। जहां एक PhD स्कॉलर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। दरअसल, वैशाली के रहने वाले 42 साल के PhD स्कॉलर अभिषेक चौधरी अपने लिए ऑनलाइन दुल्हन ढूंढ़ रहे थे, लेकिन उन्हें ये भारी पड़ गया। ठगों ने पहले उन्हें प्यार के जाल में फंसाया और फिर फॉरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 49 लाख रुपये हड़प लिए।

Online Bride Search Scam: ऑनलाइन ढूंढी दुल्हन

Ghaziabad PhD Scholar Fraud
Online Bride Search Scam (Image- Social Media)

PhD स्कॉलर अभिषेक चौधरी ने Shaadi.com पर आईडी बनाई और अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढने लगा। तभी उसकी मुलाकात सितंबर में एक महिला से हुई। शुरुआत में दोनों में काफी अच्छी बातचीत होने लगी, दोनों की दोस्ती हो गई। महिला ने बताया कि उसकी फैमिली पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट कंपनी चलाती है। धीरे-धीरे महिला ने अभिषेक का विश्वास जीत लिया।

फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए राजी किया

आरोप है कि महिला ने उसे अपने जाल में फंसाया और फिर उसे फॉरेक्स ट्रेडिंग करने के लिए राजी कर लिया। महिला ने उसे व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजकर, उसे प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करने के लिए कहा। लिंक पर क्लिक करने के बाद 250 डॉलर (22 हजार रूपये) का सबसे कम डिपॉजिट अमाउंट बताया, मगर महिला के कहने पर उसने 500 डॉलर (करीब हजार 44 रूपये ) जमा कर दिए।

Ghaziabad Crime News: आंखों में धूल झोंक, ठगे 49 लाख रुपये

महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभिषेक को भारतीय रूपये में पेमेंट करने के लिए मनाया, जिसे बाद में डॉलर दिखाकर उनके ट्रेडिंग अकाउंट से जोड़ दिया। ऐप पर दिखा रहे फर्जी प्रॉफिट को देखकर अभिषेक को भरोसा हो गया और उन्हें 10 से अधिक ट्रांजैक्शन करते हुए 49 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए।

फिर शख्स ने जब उन पैसों को निकालने की कोशिश की तो वह असफल रहा। फिर हर बार उससे प्रोसेसिंग फीस और टैक्स के नाम के नाम पर पेमेंट मांगी। इसके बाद उससे और ज्यादा रुपयों की डिमांड की गई, तब उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है।

IT एक्ट के तहत FIR दर्ज

Ghaziabad PhD Scholar Fraud
IT एक्ट के तहत FIR दर्ज (Image- Social Media)

साइबर और क्राइम के एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में IT एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। जिन बैंक एकाउंट्स में पैसा गया है, उनके बारे में बैंकों से जानकारी मांगी गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की धोखाधड़ी तेजी से बढ़ रही है, जहां ठग ऑनलाइन साइट्स का फायदा उठाते हैं और ठगी करते हैं। पुलिस ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि ऑनलाइन लोगों के साथ अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करें।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में 2 बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, 54 घायल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।