बहराइच हिंसा को लेकर Giriraj Singh ने अखिलेश यादव से किए तीखे सवाल

Summary :

Bahraich Violence: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से मैं पूछना चाहता हूं कि आपके पिताजी ने हिंदुओं को गोलियों से भून दिया था। यह कांग्रेस की साजिश है- भाजपा नेता गिरिराज सिंह(Giriraj Singh) ने सपा प्रमुख से सवाल किया, “अखिलेश यादव जी क्या देश का बंटवारा इसी दिन के लिए हिंदू-मुसलमान के आधार पर हुआ था। अब स्थिति ऐसी हो चुकी है कि मुझे बहराइच में…

Giriraj Singh

Bahraich Violence: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से मैं पूछना चाहता हूं कि आपके पिताजी ने हिंदुओं को गोलियों से भून दिया था।

यह कांग्रेस की साजिश है- भाजपा नेता

गिरिराज सिंह(Giriraj Singh) ने सपा प्रमुख से सवाल किया, “अखिलेश यादव जी क्या देश का बंटवारा इसी दिन के लिए हिंदू-मुसलमान के आधार पर हुआ था। अब स्थिति ऐसी हो चुकी है कि मुझे बहराइच में रूट देखना पड़े। वहीं, अगर मैं जुलूस की बात करूं, किसी प्रकार की धार्मिक यात्रा की बात करूं, तो क्या अब ऐसी नौबत आ चुकी है कि हमें गोलियां खानी पड़ेंगी। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम इस तरह की स्थिति को अपने देश में कभी–भी स्वीकार नहीं कर सकते हैं।”

यह कांग्रेस की साजिश है- भाजपा नेता

Bjp Leader Giriraj Singh Sworn In As Union Minister In PM Modi-led NDA  Government

भाजपा नेता ने कहा, “मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि अगर यह साजिश है, और यह कांग्रेस की साजिश है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश है। ऐसे मामलों को लेकर उनकी जुबान नहीं खुलती है। इनके पेट में दर्द होता है।” उन्होंने आगे कहा, “जब बहराइच और बांग्लादेश जैसी घटना होती है, तो यह एक शब्द तक बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। ये लोग कुछ भी बोलने की जरूरत नहीं समझते हैं। हम लोग इस स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं।”उन्होंने कहा, “दुर्गा विसर्जन में हमला होना। यह मेरे आत्मसम्मान पर हमला है। जिसे मैं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकता हूं।”

दुर्गा विसर्जन के दौरान संप्रदायिक हिंसा

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान दो संप्रदायों के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया कि परिस्थितियां हिंसात्मक हो गई। असामाजिक तत्वों ने पथराव और फायरिंग की जिसमें 22 वर्षीय एक युवक रामगोपाल की मौत हो गई। इसके बाद यह तनाव और ज्यादा बढ़ गया। फिलहाल, गोली चलाने वाला अब्दुल हमीद हिरासत में है।

15 से अधिक लोग घायल

बहराइच हिंसा को बीजेपी ने बताया सपा की साजिश, प्रियंका बोलीं- दोषियों पर हो  सख्त एक्शन - BJP sees conspiracy in Bahraich violence, opposition appeals  to Yogi government to maintain ...

दरअसल, बहराइच के महसी तहसील के हरदी क्षेत्र के महाराजगंज कस्बे में अब्दुल हमीद के घर के सामने से दुर्गा विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी, तभी कथित तौर पर विशेष समुदाय की तरफ से पथराव किया गया, जिसके बाद स्थिति तनावग्रस्त हो गई। इस घटना में राजन, सुधाकर, दिव्यांग सत्यवान व अखिलेश वाजपेयी समेत 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Pannelal Gupta