रेप के आरोपी रंगबाज गोल्डन साहनी की जमानत याचिका फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से ख़ारिज, MBBS छात्र को कार से रौंदने का भी आरोप

Summary :

Golden Sahni Bail Dismissed : उत्तर प्रदेश में एक नाम इन दिनों काफी चर्चाओं में चल रहा है, गोल्डन साहनी. इस पर आरोप है कि इसने 2 लोगों पर गाड़ी रौंद डाली, जिन पर गाड़ी चढ़ाई उनमें से एक एमबीबीएस का छात्र भी था. साथ में आरोपी पर अपहरण और छेड़खानी की एफआईआर भी दर्ज हैं. इस माने वह उत्तर प्रदेश में मोस्ट हेटेड पर्सन बन चुका है. बता दें आरोपी गोल्डन साहनी के केस में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी गई है. Golden Sahni Bail Dismissed: रहेगा पुलिस हिरासत में अब जानकारी आ रही है कि फास्ट ट्रैक…

Golden Sahni Bail Dismissed : उत्तर प्रदेश में एक नाम इन दिनों काफी चर्चाओं में चल रहा है, गोल्डन साहनी. इस पर आरोप है कि इसने 2 लोगों पर गाड़ी रौंद डाली, जिन पर गाड़ी चढ़ाई उनमें से एक एमबीबीएस का छात्र भी था.

साथ में आरोपी पर अपहरण और छेड़खानी की एफआईआर भी दर्ज हैं. इस माने वह उत्तर प्रदेश में मोस्ट हेटेड पर्सन बन चुका है. बता दें आरोपी गोल्डन साहनी के केस में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी गई है.

Golden Sahni Bail Dismissed: रहेगा पुलिस हिरासत में

अब जानकारी आ रही है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गोल्डन साहनी की जमानत याचिका खारिज कर दी है. यानी वह पुलिस की हिरासत में रहेगा.

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद व अपराध की गंभीरता देखते हुए आरोपी को जमानत देना ठीक नहीं समझा.

बता दें गोल्डन साहनी रंगबाजी करने का आरोप है. उसने गोरखपुर में होली के दिन तेज फोर्च्युनर से बैक सवार को रौंद दिया था. इस हादसे में बीआरडी मेडिकल कालेज से डाक्टर की पढ़ाई कर रहे थर्ड ईयर स्टूडेंट आकाश पाण्डेय की मौत हो गई थी. हबकी दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

Golden Sahni Bail Rejected: हत्या का आरोप

Golden Sahni Bail Rejected
Golden Sahni Bail Rejected (Source: Social Media)

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जहां वह इतना बड़ा अपराध करने के बाद भी फुल दबंग अंदाज में जेब में हाथ डाले पुलिसवालों के साथ कस्टडी में नजर आ रहा था. उसके चेहरे पर अफ़सोस की सिकन तक नजर नहीं आ रही थी.

जिस समय यह घटना घटी थी उस समय यह जानकारी सामने आई थी कि उसके सम्बन्ध राज्य में बड़े नेताओं के साथ थे. वह ब्लाक प्रमुख के चुनाव में हाथ आजमाने की कोशिश में था. उसके बैनर और पोस्टर भी कई जगहों पर लगे हुए पाए गए थे. यानी नेताओं का श्रेय भी उसे हासिल था.

Gorakhpur Rape Case: रेप केस में जमानत से इनकार

बता दें गोल्डन साहनी ने दुष्कर्म मामले में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी. अभियोजन की ओर से एडीजीसी रमेश चन्द्र पाण्डेय और सिद्धार्थ सिंह ने पीडिता का पक्ष रखा. अदालत ने प्रथम दृष्टता आरोपों को गंभीर मानते हुए गोल्डन सहनी की जमानत याचिका को ख़ारिज कर दिया है.

यह भी पढ़ें – Noida में Sound Pollution पर लगाम लगाने की तैयारी में सरकार! लगाए जाएंगे साउंड बैरियर, जल्द होगा परीक्षण

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।