8वीं क्लास की छात्रा घरवालों को देती थी नींद की गोलियां, बॉयफ्रेंड संग बिताती थी रात; पिता ने ऐसे पकड़ा रंगे हाथ

Summary :

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 15 साल की 8वीं क्लास की छात्रा ने अपने माता-पिता और दादी के खाने में नींद की गोली मिला दी, ताकि वह अपने 22 साल के प्रेमी से मिल सके। हर रात वह इसी तरह करती और अपने प्रेमी से मिलने जाती थी। मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की के पिता मुंबई में पेंटिंग का काम करते हैं। महीने भर पहले वह अपने गांव गए थे, तब से उन्हें अपनी बेटी के व्यवहार में बदलाव दिखा। वह घंटों किसी से फ़ोन पर बात करती…

Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 15 साल की 8वीं क्लास की छात्रा ने अपने माता-पिता और दादी के खाने में नींद की गोली मिला दी, ताकि वह अपने 22 साल के प्रेमी से मिल सके। हर रात वह इसी तरह करती और अपने प्रेमी से मिलने जाती थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की के पिता मुंबई में पेंटिंग का काम करते हैं। महीने भर पहले वह अपने गांव गए थे, तब से उन्हें अपनी बेटी के व्यवहार में बदलाव दिखा। वह घंटों किसी से फ़ोन पर बात करती थी। विशेष रूप से रात को खाने के बाद पूरे परिवार को गहरी नींद आती थी। पिता को शक हुआ तो उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेटी पर नजर रखने का फैसला किया। उसके बाद जो चौंकाने वाले खुलासे हुए, उसे सुन होश उड़ गए।

Minor Girl Drugging Parents: पिता ने ऐसे पकड़ा रंगे हाथ

Gorakhpur Crime News
Minor Girl Drugging Parents (Image- Social Media)

3 जनवरी की रात लड़की ने हमेशा की तरह सभी के खाने में नींद की दवा मिला दी। प्लान के तहत, माता-पिता ने खाना नहीं खाया, बल्कि उसे छिपाकर सोने का नाटक करने लगे। रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे सभी को सोता देख, लड़की धीरे-धीरे शॉल ओढ़कर घर से बाहर निकल गई। पिता ने भी उसका पीछा किया, तो वह 200 मीटर दूर स्थित 22 वर्षीय पड़ोसी युवक के घर पहुंच गई। पिता ने गुस्से में दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान लड़के ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और घर से भगा दिया।

Shocking Teen Behavior Case: प्रेमी ही लाकर देता था नींद की गोलियां

Gorakhpur Crime News
Shocking Teen Behavior Case (Image- Social Media)

पिता अपने साथ बेटी को लेकर घर पहुंचे। इसके बाद उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी बात उगल दी। उसने बताया कि वह पिछले एक साल से लड़के के संपर्क में है। उसके प्रेमी ने बात करने के लिए उसे फ़ोन भी दिया था। उसी के माध्यम से दोनों के बीच बातचीत होती थी। प्रेमी ही उसे नींद की गोलियां लेकर देता था, जिसे वह चुपके से घरवालों के खाने में मिला देती थी। घरवाले खाने खाकर बेहोश हो जाते थे, जिसके बाद वह अपने प्रेमी के पास जाकर समय बिताती थी। ये सब सुनकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

आरोपी लड़का फरार, तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। लड़के ने फिर ऐसा न करने की बात स्वीकार की, लेकिन वह नहीं सुधरा। उसने लड़की के घरवालों को जान से मारने की धमकी दी। आखिरकार लड़की के पिता ने गुलरिहा पुलिस स्टेशन में लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित जान से मारने की धमकी, गाली गलौज के संदर्भ में मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: KGMU Love Jihad Case में बड़ा खुलासा, रमीज को PFI से मिल रही थी लीगल सपोर्ट? जांच एजेंसियों के इस दावे ने बढ़ाई हलचल

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।