Lucknow KGMU Love Jihad Case: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े धर्मांतरण और कथित लव जिहाद मामले में रोज नए और गंभीर खुलासे सामने आ रहे हैं। इस मामले का मुख्य आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक अब जांच एजेंसियों के रडार पर है। पुलिस जांच में उसके संपर्कों और गतिविधियों को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं।
Lucknow KGMU Love Jihad Case: PFI से संपर्क में था डॉ. रमीज
जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कुछ पदाधिकारियों के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले जब वह फरार था, तब उसने इन्हीं लोगों से कानूनी मदद लेने की कोशिश की थी। पुलिस को उसके मोबाइल फोन से इस संबंध में चैट और कॉल डिटेल्स भी मिली हैं, जिन्हें जांच का हिस्सा बनाया गया है।
Doctor Rameez Raja Connection With PFI: पिता के भी रहे पीएफआई से पुराने संबंध
जांच में यह भी सामने आया है कि डॉक्टर रमीज के पिता सलीमुद्दीन के भी पीएफआई से पुराने संबंध रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि सलीमुद्दीन को पहले संगठन की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। हालांकि, इस संबंध में जांच एजेंसियां सभी तथ्यों की पुष्टि कर रही हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि परिवार के स्तर पर इस नेटवर्क की जड़ें कितनी गहरी हैं।
Lucknow Crime News Today: नया मोबाइल बना जांच का अहम सबूत
पुलिस ने डॉक्टर रमीज के पास से एक नया मोबाइल फोन बरामद किया है। इस फोन में कई ऐसे डेटा मिले हैं, जो जांच को नई दिशा दे रहे हैं। माना जा रहा है कि आरोपी ने जानबूझकर नया फोन इस्तेमाल किया था ताकि पुराने रिकॉर्ड से बचा जा सके। फिलहाल, जांच एजेंसियां पुराने मोबाइल डेटा को रिकवर करने में जुटी हुई हैं।

डॉ. शाहीन से भी जुड़ रहे तार
इस मामले में एक और अहम मोड़ तब आया, जब जांच में डॉक्टर रमीज के तार दिल्ली बम ब्लास्ट केस की आरोपी डॉक्टर शाहीन से जुड़ते नजर आए। दोनों के बीच संपर्क के संकेत मिलने के बाद एजेंसियों ने इस एंगल से भी जांच तेज कर दी है। हालांकि, अभी तक इस कड़ी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
सिटी स्टेशन से हुई थी गिरफ्तारी
डॉक्टर रमीज को चौक पुलिस ने कुछ दिन पहले सिटी स्टेशन इलाके से गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार, वह कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद से उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

यूपी एटीएस ने मांगी रिपोर्ट
मामले की गंभीरता को देखते हुए यूपी एटीएस ने भी पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अब यह जांच सिर्फ स्थानीय पुलिस तक सीमित नहीं रही, बल्कि राज्य स्तरीय एजेंसियां भी इसमें शामिल हो गई हैं। आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




