Shikhar Dhawan Sophie Shine Engaged: भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज ओपनर Shikhar Dhawan ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड Sophie Shine के साथ सगाई कर ली है। इस खुशखबरी को दोनों ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मुस्कान से शुरू हुआ ये सफर अब हमेशा के साथ में बदल गया है।
Shikhar Dhawan Sophie Shine Engaged: शेयर की खूबसूरत तस्वीर

धवन द्वारा शेयर की गई तस्वीर में सगाई का खास पल बेहद खूबसूरत अंदाज में कैद है। लाल फूलों से बना दिल के शेप का फ्रेम, उसके बीच लिखा हुआ मैसेज “The beginning of forever” और सामने एक-दूसरे का हाथ थामे कपल। तस्वीर में सोफी की उंगली में चमकती सगाई की अंगूठी हर किसी का ध्यान खींच रही है।
2023 में हुआ था तलाक

यह सगाई उस सफर का अगला पड़ाव है, जो शिखर धवन की पहली शादी खत्म होने के बाद शुरू हुआ था। साल 2023 में तलाक के बाद धवन और सोफी की मुलाकात दुबई के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। पहले दोस्ती और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। सोफी को कई बार स्टैंड्स में धवन को सपोर्ट करते देखा गया, जिसके बाद दोनों का रिश्ता चर्चा में आ गया।
जून 2025 में दोनों ने अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर ऑफिशियल किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल पिछले एक साल से साथ रह रहा था, जिससे साफ था कि रिश्ता काफी सीरियस है। सोफी पेशे से प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं और उन्हें ट्रैवल का काफी शौक है। वह कई बार शिखर धवन के साथ पब्लिक इवेंट्स और पर्सनल मोमेंट्स में नजर आ चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिखर धवन और सोफी शाइन की शादी फरवरी 2026 में हो सकती है। शादी की रस्में दिल्ली-एनसीआर में होने की संभावना है, जबकि डेस्टिनेशन वेडिंग गोवा में हो सकती है। लंबे समय तक डेट करने के बाद अब सगाई के साथ दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है और फैंस भी इस जोड़ी को नई शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Also Read: BCB के आगे झुका BCCI? T20 World Cup में बदले गए बांग्लादेशी टीम के वेन्यू























