Fatty Liver को रिवर्स करने के लिए रामबाण हैं ये 4 Vegetablesआज ही Diet में करें शामिल

Summary :

Best Diet For Fatty Liver: आजकल फैटी लिवर काफी आम समस्या हो गई है। ब्रेड, मीठा, कार्ब्स, जंक फूड आदि खाने से शरीर में फैट बढ़ रहा है। जब लिवर इसे ढंग से पचा नहीं पाता तो उसको खुद नुकसान होने लगता है। लिवर के ऊपर चर्बी की परत चढ़ने लगती है। ​लिवर के फैट को बढ़ने से रोकने के लिए दवाओं के साथ डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सारी बातों का ध्यान रखने पर ही फैटी लिवर को रिवर्स किया जा सकता है। इसलिए इन 4 सब्जियों का सेवन करना शुरू कर दें। आपके लिवर से फैट…

Best Diet For Fatty Liver: आजकल फैटी लिवर काफी आम समस्या हो गई है। ब्रेड, मीठा, कार्ब्स, जंक फूड आदि खाने से शरीर में फैट बढ़ रहा है। जब लिवर इसे ढंग से पचा नहीं पाता तो उसको खुद नुकसान होने लगता है। लिवर के ऊपर चर्बी की परत चढ़ने लगती है। ​लिवर के फैट को बढ़ने से रोकने के लिए दवाओं के साथ डाइट का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सारी बातों का ध्यान रखने पर ही फैटी लिवर को रिवर्स किया जा सकता है।

इसलिए इन 4 सब्जियों का सेवन करना शुरू कर दें। आपके लिवर से फैट कम होने लगेगा और इसका फंक्शन भी बढ़ जाएगा। फैटी लिवर में लिवर सड़ना चालू हो जाता है और इग्नोर करने पर कैंसर व सिरोसिस हो सकता है। आइए जानते हैं, Fatty Liver Symptoms और Best Diet for Fatty Liver, जो आपके शरीर और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

Fatty Liver Symptoms: फैटी लीवर के लक्षण

Fatty Liver Symptoms
Fatty Liver Symptoms (Source: social media)

1.थकान और कमजोरी

लिवर शरीर की ऊर्जा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब लिवर पर फैट जमा होता है, तो वह ठीक से काम नहीं कर पाता है, जिससे लगातार थकान और कमजोरी महसूस होती है।

2. भूख की कमी

लिवर के प्रभावित होने पर पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है, जिससे व्यक्ति को भूख कम लगती है और खाने का मन नहीं करता है। यह वजन घटाने का भी कारण बन सकता है।

3. पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में बेचैनी

लिवर पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में स्थित होता है। फैट बढ़ने या सूजन होने पर यहां हल्का दबाव या बेचैनी महसूस हो सकती है।

4. मतली

कुछ लोगों को पाचन में गड़बड़ी के कारण मतली या हल्का जी मिचलाने का अनुभव हो सकता है।

Food Good for Liver and Kidney: हेल्दी लिवर के लिए खाएं ये फूड्स

Food Good for Liver and Kidney
Food Good for Liver and Kidney (Source: social media)

1. ब्रोकली

ब्रोकली में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जिसकी मदद से लिवर फैट ब्रेकडाउन बेहतर तरीके से करता है और फिर लिवर की सेल्स में चर्बी भी कम जमती है। इसके अंदर डिटॉक्सिफाइंग प्रोपर्टी होती हैं, जो लिवर टिश्यू के लिए फायदेमंद होता है।

2. पालक

लिवर के लिए पालक खाना भी अच्छा ऑप्शन है। इसमें विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह फाइबर, कैरोटेनोइड्स और क्लोरोफिल लिवर की कोशिकाओं को सुधारने में मदद करते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स भी होता है।

3. करेला

ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाला करेला भी लिवर के लिए हेल्दी है। यह सब्जी फैट जमने से भी रोकती है। जिससे फैट में कमी आने से फंक्शन भी बढ़ता है। फैटी लिवर मैनेज करने के लिए इस सब्जी का सेवन जरूर करें।

Best Diet For Fatty Liver
Best Diet For Fatty Liver (Source: social media)

4. केल

केल भी हरी पत्तेदार सब्जी है, जो विटामिन सी, ए, के और फाइबर देता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट लिवर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसे खाने से आपका पाचन सही रहता है और वजन कंट्रोल में रहता है।

Also Read: रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में होंगे ये बड़े बदलाव, जानें इसके 5 बेमिसाल फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।