Greater Noida Fire: कंपनी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

Summary :

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार, ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र स्थित एक बड़ी औद्योगिक इकाई में देर रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह कंपनी फ्रूटी पेय पदार्थ के लिए इस्तेमाल होने वाले पाइप और पैकेजिंग सामग्री का निर्माण करती है। अचानक लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील प्लास्टिक और पैकिंग मटेरियल मौजूद था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर…

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के उद्योग विहार, ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र स्थित एक बड़ी औद्योगिक इकाई में देर रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह कंपनी फ्रूटी पेय पदार्थ के लिए इस्तेमाल होने वाले पाइप और पैकेजिंग सामग्री का निर्माण करती है। अचानक लगी इस आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री के अंदर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील प्लास्टिक और पैकिंग मटेरियल मौजूद था, जिसके कारण आग तेजी से फैलती चली गई। देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई।

Greater Noida Fire: 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Greater Noida Fire
कंपनी में लगी आग ( Photo: social media)

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की लगभग 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। फायर विभाग के अधिकारी और सीएफओ सहित कई टीमें भी तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य का निरीक्षण किया। फायर कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है क्योंकि आग फैक्ट्री के अंदर तक पहुंच चुकी है। बहुमंजिला इमारत पूरी तरीके से जलकर राख हो चुकी है।

Fire in Noida Company: हताहत होने की सूचना नहीं

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने में अभी समय लगेगा क्योंकि कंपनी परिसर में रासायनिक पदार्थों और पैकिंग सामग्री के ढेर मौजूद हैं, जो लगातार जल रहे हैं। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं और आसपास के इलाके को खाली कराया गया है ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके।

Noida News Today: शॉर्ट सर्किट की आशंका

Greater Noida Fire
Greater Noida Fire ( Photo: social media)

आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर, दादरी और नोएडा से अतिरिक्त फायर टेंडर मंगवाए हैं। मौके पर हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ALSO READ: Lucknow News: जमीन का फर्जीवाड़ा करने वाले प्रॉपर्टी डीलर पर मुकदमा दर्ज

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।