Lucknow News: लखनऊ के कुर्सी थाने के अनवारी गांव का मामला सामने आया है जहां जमीन का फर्जीवाड़ा करने वाले प्रॉपर्टी डीलरों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि इंद्रपाल और उसके सहयोगी सिराज अहमद पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा उच्च स्तरीय जांच के बाद दर्ज किया गया है। अगर आप अपने जीवन भर की कमाई से अपना खुद का घर बनाने का सपना देख रहे हैं और ज़मीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक बार ठहरिए, बाराबंकी में ऐसे प्रॉपर्टी डीलरों का मकड़जाल फैला है।
Lucknow News: अनवारी गांव का मामला

प्रॉपर्टी डीलर आपसे ज़मीन का पूरा पैसा लेकर, रजिस्ट्री तो कर देंगे, लेकिन आप कभी भी उस ज़मीन पर अपना मकान नहीं बना सकेंगे। बता दें कि यह मामला जनपद बाराबंकी के कुर्सी थानाक्षेत्र के अनवारी गांव का है, जहां पर रेहान अहमद की पत्नी फौज़िया सिद्दीकी ने लगभग दस वर्ष पहले अपनी जमापूंजी से प्रॉपर्टी डीलर सिराज और इंद्रपाल से जमीन खरीदी थी। जिसका पूरा पैसा लेकर, इन्द्रपाल ने रजिस्ट्री भी कर दी थी और मौके पर ज़मीन का कब्जा भी दे दिया था। लेकिन जब फौज़िया ने हाल ही में मकान शुरू किया, तब पता चला कि इसी ज़मीन को किसी और को भी बेचा गया है।
Property Dealer Scam: जाली दस्तावेज

कई बार इंद्रपाल से बात करने के बाद भी जब फौज़िया को उसकी ज़मीन नहीं मिल सकी तो उन्होंने इन्द्रपाल और उसके साथी सिराज के खिलाफ कूटरचित व जाली दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी करने पर अभियोग पंजीकृत कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस कप्तान के आदेश पर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हुई, जिसके बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। फौज़िया ने अधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार बाराबंकी पुलिस अधीक्षक ने उसके प्रकरण में कार्यवाही की है, इससे भूमाफियों के हौसले पस्त होंगे और वह आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करने से बचेंगे।
ALSO READ: मिजोरम के हवाई अड्डे का रनवे क्षतिग्रस्त, सभी उड़ानें रद्द, मरम्मत कार्य जारी


Download Android App
Download iOS App




