Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मस्जिद के व्यासजी के तहखाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुजारी पूजा-पाठ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, एक दिन पहले ही वाराणसी जिला जज ने तहखाने में पूजा-पाठ करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद डीएम और कमिश्नर की मौजूदगी में रात के 2 बजे तहखाने का दरवाजा खोलकर पूजा-पाठ कराया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर के कई ट्रस्टी मौजूद रहें।
Highlights:
- ज्ञानवापी मस्जिद के व्यासजी के तहखाने का वीडियो सामने आया है
- जिसमें एक पुजारी पूजा-पाठ करते हुए दिखाई दे रहे हैं
- एक दिन पहले ही वाराणसी जिला जज ने तहखाने में पूजा-पाठ करने के आदेश दिए थे
- आदेश के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद समिति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का किया रुख
आदेश के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद समिति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का किया रुख
बता दें कि व्यास तहखाना में पूजा की अनुमति देने के वाराणसी कोर्ट के आदेश के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद समिति ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है। इस दौरान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता के समक्ष मुस्लिम पक्ष ने अर्जी को मेंशन किया है। इसके साथ ही लिस्टिंग रजिस्ट्रार के पास जल्द सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कराने को मुस्लिम पक्ष को भेजा। वहीं, मुस्लिम पक्ष के वकील का कहना है कि जल्द से जल्द इस मामले का सुनवाई हो।


Download Android App
Download iOS App



