नग्न अवस्था में मिली किरण की लाश, आशिक दारोगा ने पहले बनाए संबंध फिर लोहे की रॉड से किए कत्ल; घटना सुनकर हिल जाएंगे आप

Summary :

Hamirpur murder case: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुनसान सड़क के किनारे एक युवती का शव नग्न अवस्था में पाया गया। मामले की जांच करते हुए यूपी पुलिस ने रहस्य सुलझा लिया है। पुलिस द्वारा किए गए खुलासे ने विभाग में सनसनी फैला दी है। पता चला है कि युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि महोबा में तैनात यूपी पुलिस के दरोगा अंकित यादव ने ही की थी। Police daroga girlfriend murder: क्या है पूरा मामला? बता दें कि दारोगा अंकित यादव और 30 वर्षीय किरण देवी की कहानी किसी…

Hamirpur murder case: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सुनसान सड़क के किनारे एक युवती का शव नग्न अवस्था में पाया गया। मामले की जांच करते हुए यूपी पुलिस ने रहस्य सुलझा लिया है। पुलिस द्वारा किए गए खुलासे ने विभाग में सनसनी फैला दी है। पता चला है कि युवती की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि महोबा में तैनात यूपी पुलिस के दरोगा अंकित यादव ने ही की थी।

Police daroga girlfriend murder: क्या है पूरा मामला?

Hamirpur murder case
Hamirpur murder case (credit-sm)

बता दें कि दारोगा अंकित यादव और 30 वर्षीय किरण देवी की कहानी किसी फिल्मी प्लॉट से कम नहीं है। किरण ने अपने CRPF जवान पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और देवर पर रेप का केस दर्ज कराया था। इसी मामले की जांच की जिम्मेदारी दारोगा अंकित को मिली। बयान लेने के बहाने वह बार-बार किरण के घर पहुंचने लगा। जब दारोगा ने ससुराल वालों पर सख्ती दिखानी शुरू की, तो किरण का झुकाव उसकी ओर बढ़ता गया। धीरे-धीरे उनका पेशेवर रिश्ता प्रेम और शारीरिक संबंधों में बदल गया।

Hamirpur crime news: कुछ ही दिनों में प्रेम कहानी का खूनी अंत

लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। 12 नवंबर को दोनों कोर्ट की तारीख से लौट रहे थे और साथ में कार में थे। रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि अंकित अपना आपा खो बैठा। गुस्से में उसने कार में रखी लोहे की रॉड उठाई और किरण के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को नग्न अवस्था में गाड़ी में डालकर हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र में फेंककर भाग निकला। हालांकि, उसका अपराध ज्यादा समय तक छिप नहीं पाया और अब दारोगा अंकित यादव जेल में है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड और कार भी बरामद कर ली है।

Hamirpur murder case: शारीरिक संबंध भी बनाए

Hamirpur murder case
Hamirpur murder case (credit-sm)

किरण देवी महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी शादी सीआरपीएफ जवान विनोद सिंह से हुई थी, लेकिन वैवाहिक जीवन में चल रही तकरार के चलते किरण ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। इसी केस की जांच करते समय अंकित और किरण के बीच नज़दीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध तथा शारीरिक संबंध भी बनने लग गए थे।

ये भी पढ़ें: गैंगेरेप, शादी, तलाक अब पति कहता है तुम्हें दोस्तों के साथ सोना पड़ेगा..हलाला के बाद मुसलमान बनोगी; दंग कर देगी ये कहानी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।