दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्र में सघन जांच जारी

Summary :

Delhi car blast: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की गंभीर घटना के बाद महराजगंज जिले में भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली व ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार रात से ही सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती इलाकों में कड़ी चौकसी शुरू कर दी है। प्रत्येक आने-जाने वाले व्यक्ति की कड़ी जांच-पड़ताल और पहचान पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। केवल पहचान पत्रों की पुष्टि के बाद ही लोगों को भारतीय सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है। वाहन और व्यक्ति की गहन तलाशी शुरू सीमा सुरक्षा बलों ने डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते…

Delhi car blast: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट की गंभीर घटना के बाद महराजगंज जिले में भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली व ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार रात से ही सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती इलाकों में कड़ी चौकसी शुरू कर दी है। प्रत्येक आने-जाने वाले व्यक्ति की कड़ी जांच-पड़ताल और पहचान पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। केवल पहचान पत्रों की पुष्टि के बाद ही लोगों को भारतीय सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है।

वाहन और व्यक्ति की गहन तलाशी शुरू

सीमा सुरक्षा बलों ने डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते और अत्याधुनिक जांच मशीनों की मदद से हर वाहन और व्यक्ति की गहन तलाशी शुरू कर दी है। वहीं, सीसीटीवी कैमरों से सीमा क्षेत्र की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। भारत-नेपाल सीमा से जुड़ी सभी मुख्य मार्गों। सोनौली, ठूठीबारी, बरगदवा, निचलौल और मार्ग पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और प्रत्येक वाहन की गहन जांच की जा रही है।

India-Nepal border on high alert: इन जगहों पर खूब हो रही चेकिंग

एसपी सोमेंद्र मीना के नेतृत्व में सोमवार की देर रात से ही पुलिस और खुफिया विभाग की संयुक्त टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, ढाबा और मुख्य चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और हर संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए हैं।

Delhi car blast: पुलिस अधिकारी ने क्या-कुछ कहा?

एसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस हर स्तर पर मुस्तैद है। इस बीच, सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल की ओर से आने वाले मार्गों पर भी निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधियों पर तत्काल अंकुश लगाया जा सके। जिला प्रशासन लगातार केंद्र और राज्य एजेंसियों के संपर्क में है।

महराजगंज (पंजाब केसरी)

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।